लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर एक महिला के साथ सामूहिक

Listen to this article

 

 

लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर एक महिला के साथ सामूहिक रेप

मुम्बई

मुंबई के कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर एक महिला के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रही थी। तभी चार युवकों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। चार आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप ट्रैक के पास वाली झाड़ियों में किया और फिर उसके पास रखे 3000 रुपये और मंगलसूत्र लूटकर फरा हो गए। जिसके बाद किसी तरह पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर 12 घन्टे के अंदर पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी घटना रात 11 बजे की है। पीड़ित महिला लोकमान्य तिलक टर्मिनस मध्यप्रदेश जाने के लिए पहुंची थी। वो लोकल ट्रीन से उतारकर ट्रैक के रास्ते ही पैदल ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस की तरफ जा रही थी। रास्ते तभी 2 आरोपी उसे झाड़ियों के पास खींच ले गए और रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल से किसी को फ़ोन किया जिसके बाद वहां 2 और युवक भी मोटर साइकिल से आ गए। जिसके बाद चारों ने बारी बारी रेप किया औ उसके पास रखे 3000 रुपये के साथ मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर आपबीती सुनाई।

पीड़ित महिला की शिकायत पर नेहरू नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त छानबीन शुरू कर दी और 12 घंटे के अंदर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज विलाश शिंदे के मुताबिक़ चारो आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं और कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपियों के नाम सोनू तिवारी, निलेश बारसकर, सिद्धार्थ वाघ और श्रीकांत भोगले हैं। पुलिस ने धारा 376, 377, 394 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन बॉक्स