आज का राशिफल व पंचांग

Listen to this article
                     ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

आज रविवार 24 सितंबर, 2023 है

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल
शक सम्वत  1945 शोभकृत्
सूर्योदय :प्रातः 06:10पर होगा
सूर्यास्त :शाम 06:16 पर होगा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष  तिथि नवमी प्रातः 10:23तक रहेगा
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा – दोपहर 01:42 तक रहेगा
योग : शोभन शाम 06:40तक रहेगा
सूर्य  : कन्या राशि मे  विराजमान रहेंगे
चन्द्र  धनु राशि  मे विराजमान रहेंगे :
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:35 से प्रातः 05:23 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या : प्रातः 04:59 से प्रातः 06:10तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त : प्रातः11:49 दोपहर 12:37 तक
रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विध्न  संपन्न होगा
अशुभ समय
राहुकाल : दिन के 04:45 से दिन के6:16 तक रहेगा
  इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

आइये जानते हैं आज का  सम्पूर्ण राशिफल

सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज वाहन खरीदने का इरादा हो अवश्य खरीदें लाभ मिलेगा दक्षिण या पश्चिम दिशा की यात्राएं आज लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।
क्रोध पर नियंत्रण रखें।

जानते है वृषभ राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है सावधानी बनाए रखें लोहा खरीदने में पैसा लगाना चाहते हो हानिकारक साबित होगा
इस लिए आज लोहा में ज्यादा पैसे न खर्च करें
यही अच्छा होगा।

जानते है  मिथुन राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज ज्यादा पैसे लगाकर कुछ खरीदना चाह रहे हो तो फिलहाल अपना इरादा बदल दो नहीं तो आपका पैसा कहीं फस सकता है । क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझें कार्य बिगड़ते बिगड़ते संभल जाएंगे दिन लाभदायक कहा जा सकता है।

जानते है  कर्क राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें

जानते है सिंह राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में अधिक मात्रा में सफलता मिलेगी बिगड़े हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे । वाहन खरीदना हितकर नहीं होगा। पत्नी अथवा प्रेमिका की वजह से कुछ परेशान होना पड़ सकता है।

जानते है कन्या राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी, उचाई से चढ़ना उतरना पूर्ण सावधानी से गिरकर चोट लगने की संभावना है। आज दो पहिया वाहन पूर्ण सावधानी से प्रयोग करें।

जानते है  तुला राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज आपको मित्रों की वजह से किसी अनावश्यक झंझट में फसना पड़ सकता है। अपना धन पूरी तरह से सम्हाल कर  रखें  नुकसान हो सकता है धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है या फिर धन भी खर्च हो सकता है

जानते है  वृश्चिक राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज निजी कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे भी धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी

जानते है धनु राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज सोच समझकर ही कोई भी नया कार्य करें स्वयं का नुकसान भी हो सकता है । समय की स्थिति बहुत ही उलट-पलट चल रही है किसी भी कार्य को बहुत जल्दबाजी से करना उचित नहीं होगा ।

जानते है मकर राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
-आज रुके हुए कार्यों में रुकावट समाप्त होंगी अपना कार्य स्वयं पर निर्भर रखें बेहतर होगा।
आपका दिन शुभ फलदाई कहां जा सकता है।

जानते है  कुंभ राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज  काफी समय से बीमार चल रहे  व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ दोपहर के बाद होगा किसी नए कार्य को प्रारंभ करने का मन बना रहे हो तो दिन के तीसरे पहर से प्रारंभ करें लाभ होगा ।

जानते है  अंतिम राशि मीन राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
-आज पति पत्नी के बीच अधिक मात्रा में कलह हो सकती है। संयम बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को ज्यादा धन उधार देना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क