आज का पंचांग

Listen to this article
                    ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

आज का पंचांग
आज शनिवार 23 सितंबर, 2023 है
विक्रम सम्वत सर: 2080 नल
शक सम्वत  1945 शोभकृत्
सूर्योदय :प्रातः 06:10पर होगा
सूर्यास्त :शाम 06:17 पर होगा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष  तिथि अष्टमी दोपहर 12:17तक रहेगा
नक्षत्र : मूल – दोपहर 02:56 तक रहेगा
योग : सौभाग्य रात्रि 09:31तक रहेगा
सूर्य  : कन्या राशि मे  विराजमान रहेंगे
चन्द्र  धनु राशि  मे विराजमान रहेंगे :
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:35 से प्रातः 05:22 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या : प्रातः 04:59 से प्रातः 06:10तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त : प्रातः11:49 दोपहर 12:38 तक
रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विध्न  संपन्न होगा
अशुभ समय
राहुकाल : दिन के 09:12 से दिन के10:42 तक रहेगा
  इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

आइये जानते हैं आज का  सम्पूर्ण राशिफल

सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है

आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
-आज कुछ खरीदने का मन बना रहे हो तो ज्यादा पैसे लगाकर कुछ ना खरीदें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है पत्नी या बच्चों से विवाद हो सकता है। पूरी तरह से सतर्क रहें।

जानते है   वृषभ राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
-आज समय की स्थिति उलट पलट जैसी है। प्रत्येक कार्य पूर्ण सावधानी और होसो हवास के साथ करें बेहतर होगा।महिला मित्र से सावधान रहें।
कुछ अहित हो सकता है।

जानते है  मिथुन राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
-आज अपने छोटे बच्चों को पूरी तरह से संभाल कर रखें चोट  चपेट की आशंका बनी हुई है। घर से बाहर निकलने से पहले हनुमान जी की पूजा आराधना करें। यही उत्तम होगा।

जानते है  कर्क राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज समय की स्थिति आपके अनुकूल नहीं दिख रही है कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन टाले बेहतर होगा।
क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें यही उत्तम होगा।

जानते है  सिंह  राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज पूजा-पाठ धार्मिक कार्य में आपका धन खर्च हो सकता है लंबी यात्रा से परहेज करें बेहतर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें नही तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि रखें

जानते है  कन्या  राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें चोट लग सकती है।

जानते है तुला राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज विरोधी परास्त होंगे। माता पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान देने की जरूरत समझें पत्नी या संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद की संभावनाएं हैं

जानते है  वृश्चिक राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी

जानते है धनु  राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज सोच समझकर किसी की मदद करें स्वयं का नुकसान भी हो सकता है । समय की स्थिति बहुत ही उलट-पलट चल रही है किसी भी कार्य को बहुत जल्दबाजी से करना उचित नहीं होगा ।

जानते है  मकर राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज उत्तर या पश्चिम दिशा की यात्राएं आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। लोहे की वस्तुएं खरीदना फायदेमंद होगा मौज शौक के पीछे यात्राएं कर सकते हैं।

जानते है  कुंभ  राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
– आज बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ दोपहर के बाद होगा किसी नए कार्य को प्रारंभ करने का मन बना रहे हो तो दिन के तीसरे पहर से प्रारंभ करें लाभ होगा ।

जानते है मीन  राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी, उचाई से चढ़ना उतरना पूर्ण सावधानी से गिरकर चोट लगने की संभावना है। छोटे बच्चों को आज अपने माता-पिता का पूर्ण प्यार प्राप्त होगा

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क