आज का राशिफल व पंचांग

Listen to this article

                   ज्योतिषाचार्य रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

आज रविवार 17 सितंबर, 2023 है

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल
शक सम्वत  1945 शोभकृत्
सूर्योदय :प्रातः 06:07पर होगा
सूर्यास्त :शाम 06:24 पर होगा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि : द्वितीया प्रातः 11:08  तक रहेगा
नक्षत्र : हस्त – प्रातः 10:02  तक रहेगा
योग : ब्रह्म 18 सितंबर को प्रातः 04:28 , तक रहेगा तक रहेगा
रहेगा
सूर्य  : सिंह राशि मे  विराजमान रहेंगे
चन्द्र  कन्या राशि  मे विराजमान रहेंगे :
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 04:33 से प्रातः05:20 तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या : प्रातः04:57  से  प्रातः06:07 तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त : प्रातः11:51 से  दोपहर 12:40 तक रहेगा
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्न संपन्न होगा
राहुकाल : दिन के 04:52  से शाम 06:24  तक रहेगा
  इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

आइये जानते हैं आज का  सम्पूर्ण राशिफल

सबसे पहले जानते है मेष राशि के जातको का
आज का दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज शत्रु मित्रता भाव अपना सकते हैं ।जो व्यक्ति आपके लिए शत्रु भाव अभी तक अपना रहा था आज वह मित्रवत व्यवहार कर सकता है लेकिन उससे सावधानी बना कर रखें।

जानते है  वृषभ  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि अधिक रहेगी पूजा पाठ के साथ  धार्मिक स्थलों पर भी जा सकते हैं किसी उत्स्विक  कार्य में शामिल होने का अवसर जी मिल सकता है।

जानते है   मिथुन राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
क्रोध के आवेश में आकर कोई अनैतिक कार्य ना कर बैठे जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ जाए आज कोई नया कार्य बिल्कुल प्रारंभ ना करें।

जानते है  कर्क  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज किसी कार्य में जल्दबाजी लापरवाही असावधानी बिल्कुल ही ना बरतें अन्यथा किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जानते है सिंह राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज लंबी यात्राओं के योग बने हुए हैं । यात्रा सोच समझ कर करें असावधानी का प्रयोग बिल्कुल ना करें वाहन क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
ज्यादा धन किसी नए कार्य में न लगाए।

जानते है  कन्या  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज समय की स्थित आपके अनुकूल दिख रही है । थोड़ा सा सतर्क रहें चोर  उचक्को  से आपका धन नुकसान हो सकता हैं।

जानते है  तुला  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है। लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं किसी की मदद के लिए दौड़ भागी करनी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

जानते है  वृश्चिक राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है आज पूरी तरह सावधानी बनाए रखें लापरवाही बिलकुल ना बरतें अपने कार्यों को स्वयं देखें यही उत्तम होगा

जानते है  धनु  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना रहे हो तो दोपहर के बाद कार्य प्रारंभ करें सफलता सुनिश्चित है ध्यान रखें किसी महिला से भिड़ना  परेशानी का कारण बन सकता है।

जानते है  मकर  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। लेकिन परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं क्योंकि मेहनत का फल आपको अवश्य प्राप्त होगा।

जानते है  कुंभ  राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज अपने बिजनेस में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं ।परंतु ध्यान रखें अनैतिक कार्य करने से बचें। लंबी यात्रा से परहेज करें  यही उत्तम होगा।

जानते है अंतिम राशि मीन राशि के जातको का आज दिन कैसा व्यतीत होने वाला है
आज काफी समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बने हुए है। हो सकता है कुछ बिगड़ा  हुआ कार्य भी बन जाए। धार्मिक स्थलों पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क