आज का पंचांग

Listen to this article


बुधवार 18 मई, 2023 का पञ्चाङ्ग,

विक्रम सम्वत : 2080 नल
शक सम्वत : 1945 शोभकृत्
    ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी – रात्रि10:28  तक
सूर्योदय : प्रातः 05:29पर होगा
सूर्यास्त शाम को 07:06पर होगा
नक्षत्र :  रेवती – प्रातः07:39 तक
योग : आयुष्मान् – रात्रि09:18 तक
सूर्य  : वृषभ  राशि मे  विराजमान रहेंगे
चन्द्र   मीन  राशि  मे विराजमान रहेंगे
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त :प्रातः  04:06  से प्रातः 04:48  तक रहेगा
प्रातः सन्ध्या प्रातः  04:27  से  प्रात।  05:29तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त कोई नही
अशुभ समय
राहुकाल :दोपहर 12: 18 से 02 :00तक
इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस  समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

जानते हैं आज का सम्पूर्ण राशिफल

मेष- आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा भविष्‍य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्‍छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्‍त होगी।

वृषभ- आज  खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त  होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें।

मिथुन- आज  रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।  आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क – आज परिवार का वातावरण आनंददायी होगा। वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की आवश्कता हैं। परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते है।

सिंह – आज कार्य समय से पूरे नहीं हों पाएंगे। आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लेंने से बचे।

कन्या- आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आ‍कर्षण पैदा होगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।  प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्‍त होने के योग है।
तुला – काफी दिनों से सोचें हुए कार्यों में सफलता मिलने के पूर्ण योग दिख रहे हैं। नौकरी पेसे वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से सहानुभूति प्राप्त होगी बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अपने सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा अपने कार्य में स्वयं ध्यान देने की आवश्यकता समझें।

वृश्चिक – आज  आपके  सभी      कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।

धनु-आज  भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

मकर- आज  खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त  होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें।

कुंभ- आज  आय में वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन- आज  स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन माना जायेगा।