जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण:
संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश:

गिरीश त्रिपाठी
उन्नाव
जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार उन्नाव द्वारा जनपद के सिकन्दरपुर कर्ण ब्लाक स्थित विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र अचलगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र प्रभारी/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, श्रीमती रूचिता प्रजापति अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित उपस्थित मिलीं। क्रय केन्द्र पर धान खरीद सम्बन्धी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण पायी गयी एवं निरीक्षण के समय पाया गया कि केन्द्र पर आये किसानों से धान की तौल की जा रही थी। क्रय केन्द्र पर दिनांक 02.12.2020 तक क्रय लक्ष्य 1300.00 मी0टन के सापेक्ष 525.89 मी0टन खरीद 127 कृषकों से की गयी है, जो क्रय लक्ष्य का 40.45 प्रतिशत है एवं सम्बन्धित चावल मिलर्स को 436.20 मी0टन धान का सम्प्रदान किया जा चुका है। केन्द्र पर उपलब्ध टोकन रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि माह फरवरी 2020 तक की तिथि कृषकों को आवंटित की जा चुकी है। आवंटित तिथि पर किसान केन्द्र पर आकर अपने धान की तौल करा रहे हैं। क्रय केन्द्र के निरीक्षणोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।