बुधवार,22 जुलाई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

बुधवार,22 जुलाई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए श्रावण पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: द्वितीया – 19:22 तक सूर्योदय: 05:37 सूर्यास्त: 19:18 नक्षत्र: अश्लेशा – 19:16 तक योग: सिद्धि – 14:56 तक सूर्य राशि: कर्क चन्द्र राशि: कर्क – 19:16 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:00 – 12:55 वर्ज्य: 08:39 – 10:10 राहुकाल: 12:27 – 14:09 गुलिक काल: 10:46 – 12:27 यमगण्ड: 07:23 – 09:04 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 17:45 – 19:16 चन्द्रोदय: 06:58 चन्द्रास्त: 20:52 सूर्य नक्षत्र: पुष्य द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: वर्षा हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: श्रावण – अमांत श्रावण – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076
प्रथम करण: बालव – 08:25 तक द्वितीय करण: कौलव – 19:22 तक

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री के साथ ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें 9453 555 111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होगा।

वृषभ -आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें।

मिथुन -आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।

कर्क -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।आपका धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। क्रोध पर नियंत्रण
रखे।

सिंह -आज उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या – आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

तुला -आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा।

वृश्चिक -आज आपको उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु -आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर -आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाओ का धन अधिक खर्च होगा।

कुंभ – आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग पूर्ण सावधानी से करें चोट लगने की सम्भावना है।

मीन -आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ज्योतिष गणना के अनुसार नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों से लाभ होगा।

विज्ञापन बॉक्स