बुधवार, जुलाई 15, 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

 

बुधवार, जुलाई 15, 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए श्रावण पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: दशमी – 22:19 तक सूर्योदय: 05:33 सूर्यास्त: 19:21
नक्षत्र: भरणी – 16:44 तक योग: शूल – सूर्य राशि: मिथुन चन्द्र राशि: मेष – 23:19 तक 24:10 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:00 – 12:54 वर्ज्य: कोई नहीं राहुकाल: 12:27 – 14:09 गुलिक काल: 10:45 – 12:27 यमगण्ड: 07:20 – 09:02 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 11:24 – 13:11 चन्द्रोदय: 25:43 चन्द्रास्त: 14:31 सूर्य नक्षत्र: पुनर्वसु द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आषाढ़ – अमांत श्रावण – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: वणिज – 09:25 तक द्वितीय करण: विष्टि – 22:19 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12:बजे तक निशुल्क

मेष– आज सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृषभ – आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

मिथुन-आज मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से दिन की शुरुआत होगी। आर्थिक लाभ की पूरी उम्‍मीद है। सभी का मिलेगा सहयोग, कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

कर्क-आज व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। जमीन जायदाद खरीद के मामले में सारे कागजात अच्‍छे से परख लें, और तभी कोई फैसला लें।

कन्या– आज सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला-आज व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए दिन शुभ है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है।

वृश्चिक-आज भाग्य आपका साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी।

धनु-आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर-आज बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।

कुंभ-आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन– आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर सम्पत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। वहीं पत्‍नी की सेहत खराब होने की वजह से परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन बॉक्स