जनपद के आज 8 कोरोना मरीज ठीक हुए जिन्हें ससम्मान भेजा गया घर

Listen to this article

जनपद के आज 8 कोरोना मरीज ठीक हुए जिन्हें ससम्मान भेजा गया घर

     

रिपोर्ट~ गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

उन्नाव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ आशुतोष ने अब तक की कोरोनावायरस स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि जनपद से अब तक 9045 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार-7614 निगेटिव पाये गये। आज -1पोजिटिव केस काशीराम कालोनी सदर उन्नाव से पाया गया,जिसे कोबिड हॉस्पिटल औरास में भर्ती कराया गया।अब तक कुल 229(क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये।कोविद हॉस्पिटल औरास से 7 एवम् लोकबंधु चिकित्सालय लखनऊ से -1 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 143 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए हैं। 81 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। मृत्यु-05 हुई है, 332 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। दिनांक 06.07.2020 को 345 सैम्पल जांच हेतु एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ भेजे गये।

विज्ञापन बॉक्स