उप मुख्यमंत्री को न्योतनी विकास मंच ने हर्ष व्यक्त कर धन्यवाद दिया

Listen to this article

उप मुख्यमंत्री को न्योतनी विकास मंच ने हर्ष व्यक्त कर धन्यवाद दिया न्योतनी _                                      उन्नाव 4 जनवरी।                                                 कई सालो से मार्ग संख्या 115 __अजगैन_ मोहान मलिहाबाद _ खस्ताहाल हो चुका था जिससे आए दिन दुर्घटना घटित होती थी वाहन से क्या यात्रियों को पैदल चलना दुश्वार था सड़क मे गड्डे ही गड्डे बचे थे इस मोहान ,अजगैन रोड को बनवाने के लिए जन समस्या को लेकर गत माह न्योतनी विकास मंच उन्नाव का प्रतिनिधिमण्डल मंच के अध्यक्ष सैय्यद मुर्तजा हैदर रिज़वी के नेतृत्व में उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी से उनके आवास लखनऊ में मिला था माननीय उप मुख्य मंत्री जी ने संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उक्त मार्ग को बनवाने के लिए आश्ववासन दिया आज उत्तर प्रदेश सरकार ने न्योतनी विकास मंच उन्नाव की मांग को स्वीकार करते ही उक्त मार्ग का निर्माण तुरंत करने का आदेश लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को तुरंत करने का आदेश किया है मार्ग सख्या _115 अजगैन,मोहान,मलिहाबाद के निर्माण करने का समाचार सुनकर न्योतनी विकास मंच उन्नाव के अध्यक्ष मुर्तुजा हैदर रिज़वी और क्षछेत्र की जनता ने हर्ष व्यक्त कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक साहब को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन बॉक्स