जनपद में 55लाख81हजार 732 वृक्ष रोपित कर प्रदेश में उन्नाव प्रथम स्थान पर

Listen to this article

जनपद में 55लाख81हजार 732 वृक्ष रोपित कर प्रदेश में उन्नाव प्रथम स्थान पर

48लाख 73 हजार 600 बृक्ष रोपित करने का था लक्ष्य

जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती वी0के0हेकाली झिमोमी,सचिव,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवंजिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने संयुक्त रूप से तहसील हसनगंज क्षेत्र के कुशहरी, नरायनपुर, बरौना, मूसेपुर, में किया पौधरोपण इसी के साथ पूरे जनपद में किया वृक्षारोपण जिस स्थल पर सबसे अधिक और स्वस्थ्य तरीके से पौधों का सरंक्षण होगा उन्हें किया जायेगा पुरस्कृतः

     

रिपोर्ट~ गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

उन्नाव
जनपद में वृक्षारोपड़ को अधिक से अधिक करना है। संतुलित पर्यावरण के लिये ये जरूरी है कि कुल क्षेत्र के एक तिहाई हिस्सा हरा भरा हो, जिसको पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार नें प्रदेश के समस्त जनपदो में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह के तहत सभी जनपदों में वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप रोपित किये जा रहे है। जनपद उन्नाव में वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप रोपित हो इसके तहत सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उ0प्र0 शासन एवं नोडल अधिकारी श्रीमती वी0के0हेकाली झिमोमी, जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत के संयुक्त रूप से तहसील हसनगंज क्षेत्र के कुशहरी, नरायनपुर, बरौना, मूसेपुर, में पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी श्रीमती वी0के0हेकाली झिमोमी ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण 2020-21 के अन्र्तगत जनपद उन्नाव में लगभग 48.91 लाख वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्र्तगत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक-एक वृक्ष स्थल गोद लेकर वृक्षो की सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित कराया जायेगा।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशोें के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं विभाग वार पौधरोपण का लक्ष्य पूर्व में ही निर्धारित कर दिया गया था। आज रविवार सायं तक सम्बन्धित विभाग दिये गये लक्ष्यों के अनुरूप वृक्षारोपण कर अवगत करायेगें। उन्होंने बताया कि वन विभाग 2005425 और अन्य विभागों को 28 लाख पौधे रोपित करने के निर्देश दिये गये है। जिसमें उद्यान विभाग 120800, रेशम विभाग 16300, सहकारिता 8000, विद्युत 3200, श्रम 2700, परिवहन 2700, पर्यावरण, ग्राम विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, कृषि, उद्योग, रेलवे, पुलिस विभाग आदि को लक्ष्य निर्धारित करते हुये पौधरोपण करने के निर्देश दिये जा चुके है। वृक्षारोपण का उद्देश्य है कि उसरीली भूमि को उपजाऊ बनायी जाये। जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी पूर्व में ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये जा चुके है। जनपद में सामुदायिक भूमि पर एक प्रजाति आंवला, जामुन, सहजन, अमरूद, नीबू, शागौन, पिपल, पाकड़ तथा बरगद आदि के वृक्ष जनपद के विभिन्न स्थलों पर भूमि के उपयोग के अनुरूप रोपित किये जायेगें। सभी विभागों को निर्देश दिये गये है कि पौधो के देख रेख के लिये सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की पौध पोषण, उसे एक साल तक बढाने के लिये गोद लेगा एसे कर्मचारी वर्ष भर उस स्थल में लगे पौधे की देख रेख करेगें। एक वर्ष बाद सभी स्थलों का जनपद स्तरीय टीम से निरीक्षण कराया जायेगा। जिस स्थल पर सबसे अधिक और स्वस्थ्य तरीके से पौधों का सरंक्षण होगा। उसे जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित करते हुये पुरस्कृ त किया जायेगा।
वृक्षारोपण के दौरान विधायक मोहान बृजेश कुमार रावत ने भी गा्रम कुशहरी, नरायनपुर, बरौना, मूसेपुर, में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे, खण्ड़ विकास अधिकारी हसनगंज के0एन0 पाण्डेय सहित सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान आदि उपस्थित होकर पौध रोपण किया। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय व उनकी धर्मपत्नी पल्लवी पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक धवन जायसवाल दक्षिणी , क्षेत्राधिकार नगर यादवेंद्र यादव व प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया।तहसील बांगरमऊ परिसर में उपजिलाधिकारी अक्षत वर्मा,तहसीलदार लालधर यादव,क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी वृक्षारोपण किया। क्षेत्राधिकारी बीघापुर एके राय ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय बीघापुर में पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष बांगरमऊ इजहार खां गुड्डू ने नगर पालिका परिषद में वृक्षारोपण किया।

 

विज्ञापन बॉक्स