बृहस्पतिवार, 02 जुलाई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

बृहस्पतिवार, 02 जुलाई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए आषाढ़ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: द्वादशी – 15:16 तक सूर्योदय: 05:27 सूर्यास्त: 19:23 नक्षत्र: अनुराधा – 25:14 तक योग: साध्य – 08:25 तक सूर्य राशि: मिथुन चन्द्र राशि: वृश्चिक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 10:07 – 11:02 15:38 – 16:33 वर्ज्य: 06:21 – 07:52 राहुकाल: 14:09 – 15:52 गुलिक काल: 08:58 – 10:42 यमगण्ड: 05:32 – 07:15 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:58 – 12:53अमृत काल: 15:25 – 16:55 चन्द्रोदय: 16:38 चन्द्रास्त: 27:31 सूर्य नक्षत्र: आर्द्रा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आषाढ़ – अमांत आषाढ़ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: बालव – 15:16 तक द्वितीय करण: कौलव – 26:14 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे त। क निशुल्क

मेष-आज बिगड़ते – बिगड़ते कार्य बन जाएंगे चिंता ना करो समय दोपहर के बाद आपके अनुकूल आ जाएगा अपने भेदों को गुप्त रखो पश्चिम की यात्राएं रद्द रखो जीवनसाथी से विवाद ना करें दिन उत्तम होगा

वृषभ -आज कोई नया वाहन खरीदने का इरादा हो तो अपना इरादा बदल दे धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं ।लंबी यात्राएं आपके लिए विशेष लाभदायक नहीं होंगी।

मिथुन– आज ज्यादा पैसे लगाकर कुछ खरीदना चाह रहे हो तो फिलहाल अपना इरादा बदल दो नहीं तो आपका पैसा कहीं फस सकता है । क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझें कार्य बिगड़ते बिगड़ते संभल जाएंगे दिन लाभदायक कहा जा सकता है।

कर्क – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें

सिंह – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में अधिक मात्रा में सफलता मिलेगी बिगड़े हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे । वाहन खरीदना हितकर नहीं होगा।

कन्या -आज का दिन आपके लिए संघर्षमयी कहा जा सकता है। प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें लापरवाही और असावधानी का प्रयोग विशेष हानिकारक साबित हो सकता है। शिवजी की पूजा आराधना आपके लिए हितकर होगी।

तुला– आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक –आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी किसी का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु– आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

मकर– आज आप जहरीले जीवो से पूरी सावधानी बनाए रखें भरे हुए जल में डूबने की आशंका है भरे हुए जल में सोच समझकर प्रवेश करें। किसी अजनबी से दोस्ती करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

कुंभ – आज लंबी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद होगीं। लोहे की वस्तुएं खरीदना हितकर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी बीमारियों में धन खर्च हो सकता है।
विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी संयम से काम लेना हितकर होगा।

मीन –आज का दिन आपका कठिनाइयों भरा रह सकता है । विवाद करने से आपका दिन काफी बिगड़ सकता है। इसलिए आज आपको किसी से विवाद नहीं करना है। लोहे की वस्तुएं खरीदने का इरादा हो तो अवश्य खरीदे लाभ होगा।

विज्ञापन बॉक्स