घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा

Listen to this article

घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा

     

   

रिपोर्ट~ गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

बांगरमऊ ,उन्नाव 

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव खेवरई में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों नें जमकर एक दूसरे पर फायर झोके।इस दौरान दो लोग गोली लगनें से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम खेवरई निवासी खलील अहमद पुत्र मास्टर इफ्तिखार खान और इनामुल्लाह पुत्र मुस्ताक खान के बीच खेत की भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्ष खेतों के बीच मेड़ बनाने को लेकर काफी अरसे से एक दूसरे से विरोध मान रहे थे। उस विवाद को सुलझाने के लिए कुछ दिन पूर्व लेखपाल ने पहुंचकर जमीन की नाप कर निशान लगा दिये थे। किन्तु दोनों पक्ष जमीन की नाप से संतुष्ट नहीं थे। दोनों पक्ष नायब चकबंदी के पास गए थे और जमीन की चकबंदी करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद रविवार को खलील उर्फ पप्पू और आरिफ वहां पर मेड़ बांधने पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही दूसरे पक्ष से इनामुल्ला भी वहां पहुंच गया और मेड़ बांधे जाने का विरोध करने लगा। इससे उनमें कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि इनामुल्ला ने खलील और आरिफ पर असलहे से फायर कर दी। जवाब में खलील उर्फ पप्पू और आरिफ की तरफ से भी फायरिंग की गई।बताते हैं कि दोनों पछों ने अपना अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जम कर हवा में फायर किए। पूरे गांव और क्षेत्र में इस घटना से दहशत मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। फायरिंग के दौरान दो लोग गोली लगने से आरिफ एवं खलील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कानपुर के हैलट भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर दल बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष ने मौके से एक डबल बैरल बंदूक और एक अन्य असलहा कारतूस के साथ बरामद कर इनामुल्लाह और ताज नाम के दो लोगों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी धवल जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिकेश राय ने बताया कि घटना स्थल से दो असलहे बरामद किए गए है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स