शनिवार,09 मई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल,

Listen to this article

 

https://youtu.be/9HrXdBoMv44

रिपोर्ट-रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शनिवार,09 मई 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल,

 

 

इण्डिया के लिए ज्येष्ठ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: द्वितीया – 10:15 तक सूर्योदय: 05:34 सूर्यास्त: 19:01 नक्षत्र: अनुराधा – 06:33 तक योग: परिघ – 09:35 तक क्षय नक्षत्र: ज्येष्ठा – 29:03 तक  सूर्य राशि: मेष चन्द्र राशि: वृश्चिक – 29:03 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 05:38 – 06:31 वर्ज्य: 11:48 – 13:18 06:31 – 07:25 राहुकाल: 08:58 – 10:38 गुलिक काल: 05:38 – 07:18 यमगण्ड: 13:58 – 15:38 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:51 – 12:44 अमृत काल: 20:48 – 22:18 चन्द्रोदय: 21:16 चन्द्रास्त: 07:04 सूर्य नक्षत्र: भरणी द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: वैशाख – अमांत ज्येष्ठ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथीगुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: गर – 10:15 तक द्वितीय करण: वणिज – 21:04 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे त। क निशुल्क

मेष-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में अधिक मात्रा में सफलता मिलेगी बिगड़े हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे । वाहन खरीदना हितकर नहीं होगा।

वृषभ – आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन– आज ज्यादा पैसे लगाकर कुछ खरीदना चाह रहे हो तो फिलहाल अपना इरादा बदल दो नहीं तो आपका पैसा कहीं फस सकता है । क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझें कार्य बिगड़ते बिगड़ते संभल जाएंगे दिन लाभदायक कहा जा सकता है।

कर्क – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें

सिंह – आज बिगड़ते – बिगड़ते कार्य बन जाएंगे चिंता ना करो समय दोपहर के बाद आपके अनुकूल आ जाएगा अपने भेदों को गुप्त रखो पश्चिम की यात्राएं रद्द रखो जीवनसाथी से विवाद ना करें दिन उत्तम होगा

कन्या – आज का दिन आपके लिए संघर्षमयी कहा जा सकता है। प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करें लापरवाही और असावधानी का प्रयोग विशेष हानिकारक साबित हो सकता है। शिवजी की पूजा आराधना आपके लिए हितकर होगी।

तुला– आज कोई नया वाहन खरीदने का इरादा हो तो अपना इरादा बदल दे धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं ।लंबी यात्राएं आपके लिए विशेष लाभदायक नहीं होंगी।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी किसी का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु– -आज आप जहरीले जीवो से पूरी सावधानी बनाए रखें भरे हुए जल में डूबने की आशंका है भरे हुए जल में सोच समझकर प्रवेश करें। किसी अजनबी से दोस्ती करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

मकर– आज का दिन आपका कठिनाइयों भरा रह सकता है । विवाद करने से आपका दिन काफी बिगड़ सकता है। इसलिए आज आपको किसी से विवाद नहीं करना है। लोहे की वस्तुएं खरीदने का इरादा हो तो अवश्य खरीदे लाभ होगा।

कुंभ – आज लंबी यात्राएं आपके लिए फायदेमंद होगीं। लोहे की वस्तुएं खरीदना हितकर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि होगी बीमारियों में धन खर्च हो सकता है।
विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी संयम से काम लेना हितकर होगा।

मीन -आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

विज्ञापन बॉक्स