कोविड-19 जनपद को मिला दूसरा कोरोना वायरस पॉजिटिव केस, दोनों गंगा पुल किया गया बंद

Listen to this article

रिपोर्ट- रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

कोविड-19 जनपद को मिला दूसरा कोरोना वायरस पॉजिटिव केस, दोनों गंगा पुल किया गया बंद

 

उन्नाव. जनपद वासियों के लिए आज कष्टदायक खबर सामने आई। जब जनपद को दूसरा पॉजिटिव कोरोना वायरस मरीज सामने आया इस बार महिला कोरोना वायरस के रूप में सामने आई है। जो कानपुर से भी संबंधित है। महिला कानपुर में काम करती है और उन्नाव में रहती है। जिसका रोज आना-जाना बना रहता था। पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने उन्नाव कानपुर के बीच आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं हॉटस्पॉट एक किलोमीटर  की परिधि में लोगों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

कानपुर से सटे शुक्लागंज में मिला दूसरा पॉजीटिव केस

जनपद को दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस कानपुर से सटे गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र शुक्लागंज के आनंद नगर मोहल्ले में मिला है। महिला का सैंपल कानपुर में लिया गया था जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बाद कानपुर की मेडिकल टीम महिला को लेकर अपने साथ ले गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम ने महिला के परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड पहुंची। जहां उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखा गया है। गंगा का कोतवाली क्षेत्र का आनंद नगर मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। एक किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। राजधानी मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस संबंध में बातचीत करने पर कंट्रोल रूम प्रभारी डॉक्टर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र पर आनंद नगर में महिला पॉजिटिव केस के रूप में सामने आई है स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन बॉक्स