उत्तर प्रदेश सरकार की समीक्षा में उन्नाव लाँक डाउन अनुपालन में उन्नाव प्रदेश सरकार की गुडलिस्ट में। शासन की समीक्षा में स्थिति सन्तोष जनक पाई गईहै। इसके लिए उन्नाव की जनता ने उक्त दोनों अधिकारियों जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत का परिणाम बताते हुए उन सब सुरक्षा प्रहरियों को बधाई दी है

Listen to this article

 


उत्तर प्रदेश सरकार की समीक्षा में उन्नाव लाँक डाउन अनुपालन में उन्नाव प्रदेश सरकार की गुडलिस्ट में। शासन की समीक्षा में स्थिति सन्तोष जनक पाई गईहै। इसके लिए उन्नाव की जनता ने उक्त दोनों अधिकारियों जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत का परिणाम बताते हुए उन सब सुरक्षा प्रहरियों को बधाई दी है

रिपोर्ट -गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

उन्नाव। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उन्नाव जनपद में गाइडलाइन के नियमों को पालन करवाने में जो मेहनत और लगन जिलाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवम सुरक्षा प्रहरियों द्वारा दिखाई गई है। उस मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा में उन्नाव जनपद अच्छी स्थिति में रहा है। उन्नाव के अलावा प्रदेश के 35 जिलों की स्थित समीक्षा में संतोषजनक पाई गई है ।अपर सचिव ग्रह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि संतोषजनक स्थिति वाले जिलों में अलीगढ़ ,एटा,हाथरस, कासगंज ,पीलीभीत, शाहजहांपुर ,अयोध्या, अंबेडकरनगर ,अमेठी, इटावा, फतेहगढ़ ,औरैया, झांसी ,ललितपुर ,फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर ,चंदौली ,जौनपुर, सोनभद्र ,मिर्जापुर, संत रविदास नगर, मऊ ,बलिया, गोरखपुर ,देवरिया, महाराजगंज ,सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर ,श्रावस्ती आदि जिलों के जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक लाक डॉन नियमों को अपने जनपद में परिपालन करवाने में मुख्यमंत्री की समीक्षा में खरे साबित हुए हैं और मुख्यमंत्री ने इन जनपदों की कार्यवाही पर संतोष जताया है।

प्रदेश के 40 जिले लॉकडाउन में फेल हुए
अपार मुख्य सचिव ग्रह अवनीश अवस्थी नें बताया कि इन जिलों के अधिकारियों से शासन के लोग नाराज हैं और उन्होंने इन जनपदों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कड़ी चेतावनी दी है। जिन जिलों को चेतावनी दी गई है उनमें मेरठ,बागपत,हापुड़ गाजियाबाद,नोएडा,बुलंदशहर,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर
शामली,आगरा,मथुरा  फिरोजाबाद,मैनपुरी,बरेली
बदायूं,मुरादाबाद,बिजनौर  रामपुर,अमरोहा,सम्भल
लखनऊ,खीरी,सीतापुर बाराबंकी,कानपुर,कानपुर देहात,कन्नौज,जालौन,प्रयागराज वाराणसी,गाजीपुर जिले से आजमगढ़,कुशीनगर,बस्ती
गोंडा,बहराइच,बलरामपुर को मिलाकर 40 जनपदों की स्थिति असंतोषजनक है।

 

विज्ञापन बॉक्स