इंसान से बड़ी इंसानियत  शहर वासियों के साथ बेजुबानों के प्रति भी समर्पित है शहर कोतवाल

Listen to this article

 

इंसान से बड़ी इंसानियत  शहर वासियों के साथ बेजुबानों के प्रति भी समर्पित है शहर कोतवाल

रिपोर्ट -गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

उन्नाव। सरल स्वभाव मृदु भाषी
शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र मिश्रा शहर में अपने न्यायोचित कार्यशैली की वजह से सभी लोगो के अति प्रिय है। इस लॉकडाउन में जहाँ वह गली गली जाकर लोगो को प्रेमपूर्वक समझा रहे है। और लोगो से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे है। वही उन्होंने बेजुबानो के प्रति अपनी संवेदनाएं दिखाते हुए हनुमंत जीवाश्रय की सेवा संघर्ष यात्रा कोविड 19 के समय में कन्धे से कन्धा मिलाते हुये 5000 रुपये और बेजुबानो के लिए करीब 6 हजार हरा बंधा गोभी का सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा आप लगातार जीव आश्रय परिवार को सहायता प्रदान करते रहते हैं। ऐसे संकट के समय जब पूरा देश लाकडाउन में अपने घरों में रह रहा है, और शहर कोतवाल इस चिलचिलाती धूप में पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में गश्त करने के साथ-साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने के साथ लॉकडाउन का अनुपालन भी करवा रहे है। और कानून व्यवस्था भी ना बिगड़ने पाए इसके लिए भी वह कड़ी मेहनत मशक्कत कर रहे हैं।और भूंखो को राहत सामग्री वितरित भी लगातार कर रहे हैं। साथ ही साथ बेजुबानो को केले चन्ने आदि भी दे कर उनका हर
संभव ख्याल रखने का अति सराहनीय कार्य आप द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स