क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों और राजनैतिक कार्यालयों पर भीमराव अंबेडकर जयंती सादगी पूर्ण रूप से मनाई गई।

Listen to this article

क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों और राजनैतिक कार्यालयों पर भीमराव अंबेडकर जयंती सादगी पूर्ण रूप से मनाई गई

रिपोर्ट-गिरीश त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार

बांगरमऊ, उन्नाव।
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों और राजनैतिक कार्यालयों पर भीमराव अंबेडकर जयंती सादगी पूर्ण रूप से मनाई गई। कार्यालयाध्यक्षों और राजनीतिक लोगों ने अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
जानकारी के अनुसार भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बांगरमऊ तहसील कार्यालय में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए उप जिलाधिकारी अक्षत वर्मा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य तहसील कर्मियों ने अंबेडकर पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय में नगर पंचायत के अध्यक्ष इजहार खान गुड्डू, क्रय विक्रय कार्यालय पर अध्यक्ष रणंजय सिंह सहित नगर में अलग-अलग कई जगहों पर और शिक्षण संस्थाओं में अंबेडकर जयंती मनाई गई। नगर पंचायत कार्यालय गंज मुरादाबाद में नगर अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा और अधिशासी अधिकारी कुवँर गौरव सिंह शिक्षक फजरुल रहमान सहित नगर के सभासद एवं अन्य लोगों ने अंबेडकर जी को याद किया। इसी तरह नगर पंचायत कार्यालय फतेहपुर चौरासी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में अरुण अवस्थी और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चतुर्वेदी ,नगर पंचायत कार्यालय की लपिक प्रियंका शुक्ला ,कृष्णपाल के अलावा सभासद राधेश्याम बाजपेई, पवन पांडे ,आरिफ खान आदि लोगों ने संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद कर उनकी 129 वी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उनके सहयोगी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गण ,सहायक बिकास अधिकारी पंचायत हेमंत कुमार ने भी बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य रमेश बाबू और उनके सहयोगी कर्मचारियों में बाबा साहब के चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। तहसील क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ,भाजपा ,कांग्रेश आदि के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर बाबा साहेब के चित्र को रखकर उन्हें याद किया। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष लाकडाउन के कारण अंबेडकर जयंती के अवसर पर चहल-पहल किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आई। हर जगह जो चंद लोग बाबासाहेब को याद करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे भी उन लोगों ने सामाजिक दूरी तथा अन्य निर्देशों को ध्यान में रखकर बाबा साहब के जयंती के कार्यक्रम में शामिल होकर साधारण तौर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय बांगरमऊ में खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, गंज मुरादाबाद में खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा के साथ उनके सहयोगियों ने भी बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

विज्ञापन बॉक्स