मंगलवार,14 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व पञ्चाङ्ग

Listen to this article
ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

मंगलवार,14 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व पञ्चाङ्ग

, इण्डिया के लिए वैशाख पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: सप्तमी – 16:11 तक सूर्योदय: 05:56 सूर्यास्त: 18:46 नक्षत्र: पूर्वाषाढा – 19:41 तक योग: शिव – 18:03 तक सूर्य राशि: मेष चन्द्र राशि: धनु – 25:58 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 08:33 – 09:24 23:13 – 23:58 वर्ज्य: 28:09 – 29:50 राहुकाल: 15:32 – 17:07 गुलिक काल: 12:21 – 13:57 यमगण्ड: 09:11 – 10:46 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:56 – 12:47 अमृत काल: 14:45 – 16:24 चन्द्रोदय: 25:26 चन्द्रास्त: 11:05 सूर्य नक्षत्र: अश्विनी द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: चैत्र – अमांत वैशाख – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: बव – 16:11 तक द्वितीय करण: बालव – 28:25 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

 

https://youtu.be/jJ0QPgWyNhg

मेष – आज के दिन आपका धन ज्यादा मात्रा में खर्च होने का योग है। महिला वर्ग से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में खटपट हो सकती है। धन व्यर्थ में जाने की संभावना है। संभालकर रखें उत्तर दिशा की यात्रा करनी पड़ सकती है।

बृषभ– आज आपको पूर्व या उत्तर दिशा की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं ।उन यात्राओं से अच्छा खासा लाभ मिलेगा किसी महिला मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। वाहन पूर्ण सावधानी से प्रयोग करें दिन लाभदायक कहा जा सकता है।

मिथुन – आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है ।शत्रुओ का पक्ष प्रबल दिख रहा है। रोग से ग्रसित व्यक्तियों का आज स्वास्थ्य में सुधार होता नजर आएगा। यात्राएं पूर्ण सावधानी से करें खासतौर से दोपहिया वाहन से चोट लगने की असंका है।

कर्क – आज काफी समय से रुके हुए कार्यों में सुधार होता नज़र आएगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा धार्मिक कार्यों में रुचि होगी तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे । महिला वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम कहा जा सकता है।

सिंह – आज खानपान का पूरी तरह से ध्यान देने की आवश्यकता है । आपका स्वास्थ्य कुछ डगमगा सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होने का योग दिख रहा है। दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

कन्या – आज व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में अच्छा खासा फायदा मिलने का योग दिख रहा है। धार्मिक कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए संघर्षमय दिन रह सकता है।

तुला – आज लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। दिन लाभदायक सिद्ध होगा क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने कार्यों को लगन से करें रुके हुए कार्य में सुधार होता नजर आयेगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता हैं। महिला वर्ग को मायके पक्ष से शुभ समाचार मिलने का योग दिख रहा है।

वृश्चिक – आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है कोर्ट कचहरी के मामले में न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं । धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा व्यर्थ की चिंता से परेशान होना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें लाभ होगा।

धनु – आज महिलाओं से दुश्मनी लेना महंगा पड़ सकता है। अपनी सभी वस्तुएं संभाल के रखे चोरी जा सकती हैं। या खो सकती हैं । अपने भेदों को गुप्त रखें शत्रु आपके ऊपर नजर रखे हुए हैं ।रात्रि में यात्रा करना ठीक नहीं होगा।

मकर – आज किसी के साथ धोखा करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है । कोई भी कार्य आज बहुत ही सावधानी से करें। धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं। जीवनसाथी से कलह की संभावना है। शिवजी की पूजा आराधना करने से दिन सामान्य रह सकता है।

कुंभ -आज विद्यार्थीयो के लिए विद्यालय में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें बड़ों से भिड़ना उचित नहीं होगा । पत्नी या पुत्री का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए अपने सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा।

मीन – आज आप घरेलू कलह के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। अपना वाहन संभाल कर रखें टूटने की असंका है। लंबी यात्राएं करते समय फोन का प्रयोग कम से कम करें बेहतर होगा। रुके हुए कार्यों में दोपहर के बाद सुधार होने के योग्य दिख रहे है।

विज्ञापन बॉक्स