उप जिलाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के अचानक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप

Listen to this article


उप जिलाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के अचानक निरीक्षण से अस्पताल में मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट-गीरीश त्रिपाठी स्वतन्त्र पत्रकार

बांगरमऊ ,उन्नाव।
बांगरमऊ नगर में उप जिलाधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक की अचानक छापेमारी से एक निजी अस्पताल संचालन स्टाफ में हड़कंप मच गया।अस्पताल में अनियमितताएं पाए जाने पर उप जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल का लाइसेंस निरस्त्रीकरण की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी गई है।
उपजिलाधिकारी अक्षत वर्मा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक मुकेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नगर के लखनऊ मार्ग स्थित सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया।जहाँ उन्हें कोई डाक्टर स्टाफ मौजूद नही मिल सका। सर्जरी के मरीज भर्ती थे किंतु कोई देखभाल करने के लिए डॉक्टर या कर्मचारी मौजूद नही था।अस्पताल संचालन में मिली बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के चलते उपजिलाधिकारी द्वारा आख्या जिलाधिकारी व मुख्य चिकितिसा अधिकारी को भेजकर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर कार्यवाही हेतु संस्तुति भेज दी गयी है। निरक्षण के बाद से अस्पताल स्टाफ में हड़कम्प मचा हुआ है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बांगरमऊ के कई फर्जी नर्सिंगहोमों की जांच हुई लेकिन मामला जांच होने तक ही सीमित होकर रह गया ।उधर बांगरमऊ क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है चाहे वह गंदगी हो और चाहे फर्जी डॉक्टर का प्रकरण रहा हो लेकिन यहां होनें वाले बड़े-बड़े काले कारनामों पर पर्दा ही पड़ा रहता है।

विज्ञापन बॉक्स