सोमवार,06 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article
रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

सोमवार,06 अप्रैल 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए चैत्र पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: त्रयोदशी – 15:51 तक सूर्योदय: 06:05 सूर्यास्त: 18:42
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी – 12:16 तक योग: वृद्धि – 22:58 तक सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: सिंह – 17:32 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:49 – 13:38 15:18 – 16:08 वर्ज्य: 18:34 – 19:58 राहुकाल: 07:43 – 09:16 गुलिक काल: 13:57 – 15:31 यमगण्ड: 10:50 – 12:24 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:59 – 12:49 अमृत काल: 06:35 – 08:00 26:58 – 28:21 चन्द्रोदय: 16:50 चन्द्रास्त: 29:41 सूर्य नक्षत्र: रेवती द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: चैत्र – अमांत चैत्र – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: तैतिल – 15:51 तक
द्वितीय करण: गर – 25:57 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111पर रात्रि १० बजे से १२ बजे तक निशुल्क

https://youtu.be/1YbI5V9C_SU

 

मेष– आज अपना बिजनेस स्वयं देखें किसी और पर निर्भर ना रहे । मौन रहकर ही समय व्यतीत करना बेहतर होगा। आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रह सकता। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा आपके काम बिगड़ सकते है।
वृषभ– आज प्रवास में विघ्न आ सकते ज्यादा अच्छा रहेगा कि प्रवास ही न करें। अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन से राहत मिल सकती है।

मिथुन – आज  प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। मित्र मंडल के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

कर्क– आज आर्थिक लाभ का योग है।  खुशी और सफलता का दिन कहा जा सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आवश्यक खर्च हों सकते है। काफी समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा।  ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता।

सिंह– आज  सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष रुचि रह सकती है।  आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे।  साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी।
धार्मिक कार्य में धन खर्च हो सकता है यात्रा पूर्ण सावधानी से करें।

कन्या – आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ सकता है। आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

तुला– आज  छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता। दिन आपके लिए भाग्य वृद्धि साबित होगा। कोई भी कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा।  वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग कम से कम करें।

वृश्चिक -आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है।  कुछ गिफ्ट या उपहार प्राप्त होगा।।

धनु – आज किसी तीर्थयात्रा की संभावना है।आपके बिजनेस में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार  सहित मांगलिक प्रसंग में उपस्थित हों सकते।  धार्मिक कार्य मे धन खर्च होगा।

मकर– आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में तकरार हो सकता है। वाहन पूर्ण सावधानी से प्रयोग करें चोट लगने की संभावना है।

कुंभ– आज आप समाज में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। नौकरी धंधे में लाभ होगा। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा।आज महिलाओं को लाभ का दिन कहा जा सकता है किसान वर्ग के लिए कठिन संघर्ष का दिन होगा।

मीन– आज  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ फलदायक दिन है। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होने का योग है।युवा वर्ग को आज पूर्ण सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है किसी महिला द्वारा पिटाई हो सकती हैं।

विज्ञापन बॉक्स