शनिवार,28 मार्च 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

शनिवार,28 मार्च 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए चैत्र पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: चतुर्थी – 24:17 तक सूर्योदय: 06:15 सूर्यास्त: 18:37 नक्षत्र: भरणी – 12:52 तक योग: विष्कम्भ – 17:54 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:19 – 07:08 07:08 – 07:57 वर्ज्य: 26:05 – 27:51 राहुकाल: 09:23 – 10:54 गुलिक काल: 06:19 – 07:51 यमगण्ड: 13:58 – 15:30 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:02 – 12:51 अमृत काल: 07:32 – 09:19 प्रथम करण: वणिज – 11:17 तक द्वितीय करण: विष्टि – 24:17 तक  सूर्य राशि: मीन चन्द्र राशि: मेष – 19:31 तक चन्द्रोदय: 08:35 चन्द्रास्त: 22:07
सूर्य नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: वसन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी
चन्द्रमास: चैत्र – अमांत चैत्र – पूर्णिमांत
विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक

https://youtu.be/4zkbUyiTA6E

मेष– आज काफी दिनों से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होना शुरू हो सकता है किसी महिला मित्र से पूर्ण सावधानी बनाए रखें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पूर्व दिशा की यात्रा आपके लिए हितकर नहीं है

बृषभ– आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है निजी कार्यों के पीछे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । पशुओं से आपको चोट लगने की संभावना है किसी निकटतम व्यक्ति के माध्यम से आपके कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मिथुन– आज मित्रों के कारण परेशान होना पड़ सकता है। किसी काम को प्रारंभ करने का आज का दिन ठीक नहीं है ।पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा करना आपके लिए हितकर नहीं होगी। अपना धन संभाल कर रखें।

कर्क– आज किसी कार्य को प्रारंभ करने के लिए शुभ दिन है ।कोट कचहरी के मामले में आज पूरी तरह से सावधानी बरतें , विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण कहा जा सकता है धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह– आज अपने जीवनसाथी से विवाद टालें नहीं तो घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। आज धार्मिक कार्यों के पीछे आपको धन खर्च अधिक मात्रा में करना पड़ सकता है। क्रोध पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना उचित रहेगा

कन्या– आज के दिन भूमि भवन वाहन से संबंधित कहीं ज्यादा धन लगाने की जरूरत ना समझे नहीं तो किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैकिसी के कार्यों के पीछे विवाद करने की स्थिति बन सकती है। दोपहर के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला– आज धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है काफी दिनों से रुके हुए कार्यों में सुधार होगा काफी दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती शत्रु परास्त होंगे लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है अपने भेदों को गुप्त रखना हितकर होगा

वृश्चिक – आज आप बहुत दिनों से सोचे हुए कार्य शुरू कर सकते हैं। आपके पड़ोसी आपके कार्यों में अड़चनें लगाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप परेशान ना हो पड़ोसी अड़चने लगाने की कोशिश तो कर सकते हैं लेकिन वह सफल नहीं होंगे शिवजी की पूजा आराधना करना आपके लिए हितकर होगा।

धनु– आज आपके लिए वाहन खरीदना हितकर नहीं होगा। आज किसी महिला से विवाद ना करें नहीं तो परेशानियां आपको घेर लेंगी जमीन जायदाद से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर सोच समझकर करें नहीं तो आपको कोई ब्लैकमेल कर सकता है।

मकर– आज कोट कचहरी में चल रहे मुकदमों में प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे आपके कार्यों में निखार दिखेगा अधिकारी वर्ग आप पर प्रसन्न रहेगा सहयोगी आपका सहयोग करेंगे हनुमान जी की पूजा आराधना आपके लिए विशेष हितकर होगी।

कुंभ– आज आप दुपहिया वाहन का प्रयोग कम से कम मात्रा में करें नहीं तो आपको चोट चपेट का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से विवाद करने की कोशिश ना करें नहीं तो आपके बने-बनाए कार्यों में अवरोध पैदा हो सकता हैं । धार्मिक कार्यों में रुचि रखने का प्रयास करें तो हितकर होगा।

मीन– आज दूसरों के पीछे दौड़ भाग और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा धन लगाकर कुछ खरीदने का इरादा हो तो आज टाले नहीं तो नुकसान का सामना करना पड़ेगा उत्तर दिशा की यात्रा आपके लिए हितकर नहीं होगी।

विज्ञापन बॉक्स