बुधवार,11 मार्च 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

 

https://youtu.be/7LPX_-y1hgk

 

 ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

बुधवार,11 मार्च 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए चैत्र पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: द्वितीया – 15:33 तक सूर्योदय: 06:35 सूर्यास्त: 18:27
नक्षत्र: हस्त – 19:00 तक योग: गण्ड – 08:12 तक क्षय योग: वृद्धि – 27:59 तक सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: कन्या – 29:35 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:08 – 12:55 वर्ज्य: 26:05 – 27:30 राहुकाल: 12:31 – 13:59 गुलिक काल: 11:03 – 12:31 यमगण्ड: 08:07 – 09:35 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 13:45 – 15:0 चन्द्रोदय: 20:23 चन्द्रास्त: 07:51 सूर्य नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: फाल्गुन – अमांत चैत्र – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: गर – 15:33 तक द्वितीय करण: वणिज – 25:43 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष-आज परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ– आज कार्य समय से पूरे नहीं हों पाएंगे। आप किसी भी सरकारी काम में पड़ने से बचें। बाहर के खान-पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लेंने से बचे।

मिथुन– आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क – आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा भविष्‍य के बारे में योजनाएं बनाने के लिए यह अच्‍छा समय है। एकाग्रता से कार्य करने में सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह – आज आय में वृद्धि होने की संभावना पूर्ण है।व्यापारीवर्ग के लिए सुबह का समय अनुकूल नहीं है ऊपरी अधिकारी के साथ विवाद में न पड़ें। प्रवास का योग बन रहा है।

कन्या– आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आ‍कर्षण पैदा होगा। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी।

तुला– आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सुबह आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपको मानसिक रूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिजनों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत दिख रहे हैं।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता । आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

धनु-आज परिवार का वातावरण आनंददायी होगा। वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की आवश्कता हैं। परिजनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते है।

मकर– आज स्वास्थ्य को संभालने के साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।
सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन माना जायेगा।

कुंभ– आज आय में वृद्धि होने के योग दिख रहे हैं। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आपके कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मीन– आज खर्च अधिक होने के योग दिख रहे है। मित्रों और स्‍वजनों के साथ आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा, दोपहर के बाद स्वास्थ्य का विशेष ख्‍याल रखें।

विज्ञापन बॉक्स