शनिवार 29, फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग  व राशिफल

Listen to this article
  ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शनिवार 29, फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग  व राशिफल

, इण्डिया के लिए फाल्गुन पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: पञ्चमी – 09:09 तक सूर्योदय: 06:47 सूर्यास्त: 18:20 नक्षत्र: भरणी – 30:42 तक योग: ब्रह्म – 12:06 तक सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: मेष अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:51 – 07:37 07:37 – 08:22 वर्ज्य: 14:43 – 16:29 राहुकाल: 09:42 – 11:08 गुलिक काल: 06:51 – 08:17 यमगण्ड: 13:59 – 15:25 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:11 – 12:57 अमृत काल: 25:22 – 27:09 चन्द्रोदय: 10:00 चन्द्रास्त: 23:18 सूर्य नक्षत्र: शतभिषा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: वसन्त वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: फाल्गुन – अमांत फाल्गुन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: बालव – 09:09 तक द्वितीय करण: कौलव – 22:15 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज सोच समझकर किसी की मदद करें स्वयं का नुकसान भी हो सकता है । समय की स्थिति बहुत ही उलट-पलट चल रही है किसी भी कार्य को बहुत जल्दबाजी से करना उचित नहीं होगा

बृषभ– आज धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी, उचाई से चढ़ना उतरना पूर्ण सावधानी से गिरकर चोट लगने की संभावना है। छोटे बच्चों को आज अपने माता-पिता का पूर्ण प्यार प्राप्त होगा ।

मिथुन – आज बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ दोपहर के बाद होगा किसी नए कार्य को प्रारंभ करने का मन बना रहे हो दिन के तीसरे पहर से प्रारंभ करें लाभ होगा

कर्क – आज महिलाएं अपना आभूषण संभाल कर रखें चोरी जा सकता है। या खो सकता है। मायके पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पड़ोसी महिला से विवाद की संभावनाएं प्रबल हैं

सिंह – आज आपका दिन शुभ फलदाई कहां जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी बीमार व्यक्तियों का स्वास्थ्य लाभ होगा । रुके हुए कार्यों में रुकावट समाप्त होंगी

कन्या – आज आपको मित्रों की वजह से किसी अनावश्यक झंझट में फसना पड़ सकता है। अपना पूरी तरह से ख्याल रखें स्वास्थ्य खराब होने के योग दिख रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है ।

तुला – आज व्यवसायिक व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम कहा जा सकता है। अपने भेदों को गुप्त रखें कोई नई वस्तु खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदें । लाभ होगा क्रोध पर नियंत्रण रखना ही फायदेमंद होगा किसी को फ्री में सलाह देना महंगा पड़ सकता है ।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी किसी का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु – आज विरोधी परास्त होंगे। माता पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान देने की जरूरत समझें पत्नी या संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद की संभावनाएं हैं ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग दिख रहे हैं।

मकर – आज उत्तर या पश्चिम दिशा की यात्राएं आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। लोहे की वस्तुएं खरीदना फायदेमंद होगा मौज शौक के पीछे यात्राएं कर सकते हैं। वाहन संभाल कर प्रयोग करें नुकसान की संभावना है।

कुंभ – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें

मीन – आज पति पत्नी के बीच अधिक मात्रा में कलह हो सकती है। संयम बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को ज्यादा धन उधार देना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। या किसी की जमानत लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है

विज्ञापन बॉक्स