सोमवार, 17फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

सोमवार, 17फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
   ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

इण्डिया के लिए फाल्गुन पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: नवमी – 14:35 तक सूर्योदय: 06:58 सूर्यास्त: 18:12 नक्षत्र: ज्येष्ठा – 29:14 तक योग: व्याघात – 10:03 तक सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: वृश्चिक – 29:14 तक
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:58 – 13:42 15:11 – 15:55 वर्ज्य: 10:35 – 12:12 27:37 – 29:14 राहुकाल: 08:26 – 09:49 गुलिक काल: 13:59 – 15:22 यमगण्ड: 11:12 – 12:35 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:13 – 12:58 अमृत काल: 20:19 – 21:56 चन्द्रोदय: 26:52 चन्द्रास्त: 12:43 सूर्य नक्षत्र: धनिष्ठा द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिरहिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: माघ – अमांत फाल्गुन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: गर – 14:35 तक
द्वितीय करण: वणिज – 26:29 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं।नौकरी पेशा लोगों को दूसरे लोगों से सहयोग मिल सकता है। सामाजिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। नए वस्त्र और आभूषण भी खरीद सकते हैं।

वृषभ – आज प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें जल्दबाजी और असावधानी से नहीं, परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है, सावधानी बनाए रखें शिव जी की पूजा आराधना में रुची रखें।

मिथुन– आज लंबी यात्रा से परहेज करें लोहा खरीदने का दिन अनुकूल नहीं है। पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च हो सकता है आज का दिन सामान्य फलदायी है।पूर्व दिशा की यात्रा आपके लिए हितकर नहीं है।

कर्क – आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि पड़ोसी से विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक होगा और विवाद से बचकर रहें यही आपके लिए बेहतर है।

सिंह– आज कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी वजह से आप अपने आपको विशेष खुश महसूस कर सकते हैं। क्योंकि काफी दिनों से आपके सोचे हुए कार्य नहीं हो पा रहे थे जो आज पूर्ण हो सकते हैं।

कन्या– आज कुछ खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदें, आज का दिन चूक गया तो हो सकता है कुछ समय तक आप वह वस्तु ना खरीद पाये धार्मिक कार्यो में रुचि रखें।

तुला – आज अपने कार्यों में रुची रखें कार्यों का लाभ अवश्य मिलेगा क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्रा करने की कोशिश ना करें बेहतर होगा किसी महिला से विवाद करना लाभदायक नहीं होगा।

वृश्चिक – आज प्रत्येक कार्य मन लगाकर करने का प्रयास करें तो कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है लापरवाही करना हितकर नहीं होगा। कहीं जाना चाह रहे हो तो पूर्व दिशा में यात्रा बिल्कुल ना करें।

धनु – आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से खुशी मिलेगी। कोई पूर्वनिर्धारित काम सफलता पूर्वक पूरा हो सकता है।

मकर – आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

कुंभ -आज आपको निजी कार्यों के लिए विशेष दौड़ भाग करनी पड़ेगी विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती। सावधानी बनाए रखें । धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी

मीन– आज किसी के मामले में पड़ना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है खासतौर से किसी महिला से विवाद करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है धार्मिक कार्यों में रुचि रखने से लाभ होगा।

विज्ञापन बॉक्स