रविवार, 16 फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

रविवार, 16 फरवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
    ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

इण्डिया के लिए फाल्गुन पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: अष्टमी – 15:13 तक सूर्योदय: 06:59 सूर्यास्त: 18:12 नक्षत्र: अनुराधा – 28:54 तक योग: ध्रुव – 11:50 तक सूर्य राशि: कुम्भ चन्द्र राशि: वृश्चिक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 16:39 – 17:23 वर्ज्य: 09:07 – 10:42 राहुकाल: 16:45 – 18:08 गुलिक काल: 15:21 – 16:45 यमगण्ड: 12:35 – 13:58 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:13 – 12:58 अमृत काल: 18:37 – 20:12 चन्द्रोदय: 25:52 चन्द्रास्त: 11:58 सूर्य नक्षत्र: धनिष्ठा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: माघ – अमांत फाल्गुन – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: कौलव – 15:13 तक द्वितीय करण: तैतिल – 26:50 तक

ज्योतिष परामर्श के संपर्क करे रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष -आज का समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। काफी समय से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होने के योग दिख रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी सभी वस्तुओं को संभाल कर रखने की आवश्यकता है।

वृषभ– आज कोई नया कार्य प्रारंभ करने का इरादा हो अवश्य प्रारंभ करें । दिन आपके लिए हितकर साबित होगा लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है ।धार्मिक कार्यों में धन खर्च करना पड़ सकता है।

मिथुन– आज प्रत्येक कार्य सोच समझ करें जल्दबाजी या असावधानी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अपने भेदों को गुप्त रखें शत्रु आपके पीछे लगे हुए हैं आपका अहित हो सकता है। शिवजी की पूजा आराधना में रुचि रखें।

कर्क– आज का दिन आपके लिए विशेष महत्वपूर्ण है। काफी समय से सोचे हुये कार्य पूरे हो सकते है क्रोध पर नियंत्रण रखें अपने कार्य को लगन से करें सफलता सुनिश्चित है।

सिंह– आज आपको विदेश में बसने वाले किसी परिजन का अच्छा समाचार मिल सकता। जिससे आपको प्रसन्नता होगी ,अपना धन संभाल कर रखना चोरी जाने की असंका है। शिवजी की पूजा आराधना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या – आज ज्यादा धन लगा कर कुछ खरीदने का इरादा हो उसे पूरा कर लो नहीं तो समय चूक जाएगा परिवार में कलह की संभावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखो धार्मिक कार्य में रुचि रखना बेहतर होगा।

तुला– आज कोई नया वाहन खरीदने का इरादा हो तो अपना इरादा बदल दे धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं ।लंबी यात्राएं आपके लिए विशेष लाभदायक नहीं होंगी।

वृश्चिक– आज जीवन साथी या संतान के कारण कुछ परेशान होना पड़ सकता है धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग हैं। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है पर विवाद से बचे। उधार धन सोच समझ कर ही दे।

धनु – आज आपको पूर्व दिशा की कुछ लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं । दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा किसी के बहकावे में आकर कोई कुकृत्य ना करें जिससे भविष्य में आपको परेशान होना पड़े।

मकर – आज आपको अपने मित्र व सहयोगीयों से सावधानी बनाकर रखनी होगी क्योंकि विवाद की स्थिति अनावश्यक कारणों से पैदा हो सकती हैं। अपने आप पर नियंत्रण रखें बेहतर होगा।

कुंभ – आज प्रत्येक कार्य को पूर्ण सावधानी के साथ में प्रारंभ करें दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य कुछ डगमगा सकता है। स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें लंबी यात्राएं टालने की कोशिश करें अच्छा होगा।

मीन – आज वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कम से कम मात्रा में करें। किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अनुकूल कहा जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स