श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार काे कथा वाचका सुनीता शास्त्री ने ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया

Listen to this article

श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार काे कथा वाचका सुनीता शास्त्री ने ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया

उन्नाव

फतेहपुर चौरासी स्थित शीतला देवी मंदिर प्रांगण में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार काे कथा वाचका सुनीता शास्त्री ने ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए भक्ति का महत्व बताया। उन्हाेंने भगवान के नृसिंह व वामन अवतार का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त ध्रुव व प्रहलाद ने भक्ति कर भगवान के दर्शन किए। दाेनाें ने भक्ति में नाम कमाने के साथ ही जीवन जीने के लिए मार्ग दर्शन किया।
जीवन बड़ा अनंत है। कुछ भी तो ऐसा नहीं जिसे प्राप्त न किया जा सके। प्रत्येक जीवन ईश्वर की अनुपम देन और कृपा प्रसाद है।
साथ ही श्री शास्त्री ने यह भी बताया माताएं बहने चाहे तो कयादु की तरह अपने समाज या अपने घर का सुधार कर सकती हैं धर्म का उत्थान कर सकती हैं क्योंकि उनके नाम के साथ धर्मपत्नी जुड़ा होता है।जबकि किसी पुरुष के नाम में धर्म पति नहीं लिखा जाता है।

विज्ञापन बॉक्स