किसान आज के दौर में सबसे कठिन परिस्थिति  से गुजर रहा

Listen to this article

 

किसान आज के दौर में सबसे कठिन परिस्थिति  से गुजर रहा

         रिपोर्ट- मोहित मिश्रा

बांगरमऊ उन्नाव,
किसान आज के दौर में  सबसे कठिन परिस्थिति  से गुजर रहा क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार की मंशा किसान हित में न होकर देश के चंद सौदागरों के हाथों में सारी अर्थव्यवस्था देने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
उक्त विचार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शशांक शेखर शुक्ला ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के कुड़ीना गांव में किसानों को सम्बोधित करते हुये कही।
शशांक शेखर शुक्ला ने कहा कि किसानों पर हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के आह्वान पर किसानों की आवाज उठाने व भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष के लिये हम सब कांग्रेसजन तैयार हैं।
किसान जनजागरण में उपस्थित फतेहपुर चौरासी ब्लाक के कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष दुत्तन सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान भाइयों के लिये कांग्रेस पार्टी की मांग है कि हर गांव में गौशाला हो, नही ंतो किसानों को भत्ता दो, कर्जा माफ व बिजली बिल हाफ हो, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़े, दैवीय आपदा पर तुरंत व धनराशि बढ़ाकर मुआवजा किसानों को दिया जाये। गंजमुरादाबाद ब्लाक के अध्यक्ष जयंत दीक्षित ने कहा कि यदि किसानों की यह मांगे भाजपा सरकार पूरी नहीं करेगा तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस आन्दोलन को तेज करेगी।
किसान जनजागरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शशांक शेखर शुक्ला ने आह्वान करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे बांगरमऊ विधानसभा के प्रत्येक गांवों में जाकर किसान भाइयों की परेशानी से रूबरू होकर किसान मांग पत्र भरने का काम करें।
किसान जनजागरण कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दुत्तन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जयंत दीक्षित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बबलू यादव, रणवीर कुशवाहा, सज्जाद खां, रामकरन गौतम, धर्मेन्द्र सिंह, सुशील पाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स