आज का राशिफल व पंचांग

Listen to this article

 

आज शनिवार 09दिसंबर, 2023 है

विक्रम सम्वत सर: 2080 नल

शक सम्वत 1945 शोभकृत्

सुर्योदय :प्रातः 6:35पर होगा

सूर्यास्त :शाम 5:42 पर होगा

 मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष तिथि द्वादशी – पूर्ण रात्रि तक रहेगी 

 नक्षत्र चित्रा – प्रातः 10:43तक रहेगा

योग शोभन रात्रि 11:37तक रहेगा 

सूर्य : वृश्चिक राशि मे विराजमान रहेंगे

चन्द्र तुला राशि मे विराजमान रहेंगे :

 

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः 4:52 से प्रातः 5:43 तक रहेगा 

प्रातः सन्ध्या प्रातः 05:17 से प्रातः 6:35 तक रहेगा  

 

अभिजित मुहूर्त : प्रातः11:46 से दोपहर 12:31 रहेगा 

इस समय जो भी कार्य प्रारंभ करेंगे वह निर्विघ्नं संपन्न होगा 

 राहुकाल दिन के09:22 से दिन के 10:42तक रहेगा 

  इस समय कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करेंगे तो आपके कार्य में दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं हो सकता आपका कार्य सफल ना हो इसलिए इस समय को टाले शुभ समय का इंतजार करें

 

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री जी से 9 4 5 3 5 5 5 1 1 1 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

 

आइये जानते हैं आज का सम्पूर्ण राशिफल

 

 

मेष – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। 

 

वृषभ – आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 

मिथुन -आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

 

कर्क – आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ज्योतिष गणना के अनुसार नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

 

सिंह -आज उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

 

कन्या – आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है। 

 

तुला -आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे।

 

वृश्चिक आज आपको उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

 

धनु -आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

 

मकर -आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें।

 

कुंभ – आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

 

मीन -आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखें

विज्ञापन बॉक्स