इस वर्ष महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 21-22 फरवरी को मनाया जायेगा

Listen to this article

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 21-22 फरवरी को मनाया जायेगा

 

                     लखनऊ उत्तर प्रदेश

ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 21 फरवरी को आ रहा है। भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को प्रसन्न करने का यह शुभ दिन सभी हिन्दू भक्तों के लिए विशेष होता है।
ज्योतिष के जानकार रघुनाथ प्रसाद शास्त्री ने बताया की इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी 2020 को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी। चुंकि 22 तारीख को पंचक प्रारंभ हो रहा है असलिए 21 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। रात्रि प्रहर की पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी। अगले दिन सुबह मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को सिर्फ शिवरात्रि कहा जाता है।
लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन आने वाले शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है
इस व्रत को करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

विज्ञापन बॉक्स