सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कंबल वितरण का आयोजन किया गया

Listen to this article

सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कंबल वितरण का आयोजन किया गया

बांगरमऊ उन्नाव।
नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग के निकट स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कंबल वितरण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सांसद साक्षी महाराज ने की और जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने करीब तीन सैकड़ा असहाय लोगों को कंबल वितरित किये। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ गयी ।
नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष रंणजय प्रताप सिंह( मोनू) की अध्यक्षता में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद साक्षी महाराज ने की। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षया संगीता सिंह सेंगर ने करीब तीन सैकड़ा असहाय गरीब महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किये। कंबल पाकर शिव देवी, विजयलक्ष्मी ,गुड्डी, जगरानी, रामरानी, फातिमा, नाजिमा, शांती, सजीवन लाल आदि लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड गयीं। इस कार्यक्रम में संदीप बाजपेई पुष्पेंद्र सिंह व रमेश रावत जिला पंचायत सदस्य,अजय बहादुर सिंह, हिमांशु सिंह, अशोक पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा