शुक्रवार,24 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

Listen to this article

 

शुक्रवार,24 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

इण्डिया के लिए माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: अमावस्या – 27:11 तक  सूर्योदय: 07:13 सूर्यास्त: 17:53 नक्षत्र: उत्तराषाढा – 26:46 तक योग: वज्र – 26:25 तक सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: धनु – 07:40 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 09:24 – 10:06 12:54 – 13:36 वर्ज्य: 09:49 – 11:31 31:04 – 32:48 राहुकाल: 11:14 – 12:33 गुलिक काल: 08:36 – 09:55 यमगण्ड: 15:11 – 16:30 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:12 – 12:54 अमृत काल: 19:59 – 21:41 चन्द्रोदय: चन्द्रोदय नहीं चन्द्रास्त: 17:24 सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा – 22:06 तक द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: हेमन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: पौष – अमांत माघ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: चतुष्पाद – 14:41 तक द्वितीय करण: नाग – 27:11 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करे रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से ९४७३६५५००० पर रात्रि १० बजे से १२ बजे तक निशुल्क

मेष– आज पेशेवर स्तर पर आप उम्मीद से भी बेहतर हासिल कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर रोमांचक समय की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी के साथ बड़प्पन दिखाकर आप प्रतिष्ठा में वृद्धि के हकदार हो सकते हैं।

वृष– आज नौकरी में लगे लोग जल्द ही अच्छी तरक्की की कर सकते हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स के चक्कर में आपका अच्छा काम भी नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन आप इससे बचने के लिए कोई प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन-आज दोस्तों के साथ घूमने जाना बहुत रोमांचक साबित होने वाला है। जो लोग मकान या वाहन खरीदने जा रहे हैं, उन्हें लोन लेने में कुछ दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ मूड झगड़े की संभावना पैदा कर रहा है, सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी।

कर्क-आज आप गलत काम में फंस सकते हैं। पढ़ाई के मामले में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी जिसकी वजह से आपको अपना सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। सामाजिक मामले में किसी की मदद से आपके कंधे का भार हल्का हो सकता है। किसी समारोह में शामिल होना काफी रोमांचक अनुभव साबित होने की संभावना है।

सिंह-आज नौकरी में रुका हुआ पैसा एक साथ मिल जाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपने किसी बड़े सपने को पूरा कर सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ संबंध को एक नया मौका देने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर उठाया गया कदम सराहनीय साबित होगा।

कन्या-आज बिजनेस टूर पर गए लोगों की वापसी कुछ अच्छे समाचार के साथ होने की उम्मीद है। नए व्यापारियों को बाजार में पैर जमाने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण परियोजना को शुरू करने के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं दिख रहा। घरेलू स्तर पर शांति का अभाव महसूस हो सकता है।

तुला-आज मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ने की आशंका है इसलिए अपना ध्यान रखें। पेशेवर स्तर पर किसी प्रतिद्वंद्वी को मात दे सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में किसी भी वित्तीय मामले में कदम उठाने से पहले भली प्रकार जांच लें। पढ़ाई के मामले में उत्साह बनाए रखने से लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक – आज घर से बिजनेस करने वाले लोगों कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। कैरियर को लेकर तनाव में रहने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में दिया गया असाइनमेंट नहीं करने के लिए जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। प्रेमी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने की उम्मीद है।

धनु – आज पेशेवर स्तर पर आप लगातार आमदनी में वृद्धि होने वाले दौर से गुजर रहे हैं जिससे भविष्य की संभावनाएं भी उज्ज्वल दिखाइ दे रही हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को चुनौतीपूर्ण स्थिति से दो-चार होने के संकेत हैं।

मकर– आज घरेलू मामले में उत्पन्न हुई किसी मुश्किल समस्या को आसानी से सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। अध्यात्म की राह पर चलकर आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा, इस ओर कदम बढ़ाए जाने के संकेत हैं। रोमांटिक स्तर पर कोई सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।

कुंभ-आज प्रेमी के साथ एक यादगार दिन बिताए जाने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए आपको और बेहतर प्रयास की आवश्यकता महसूस हो सकती है। कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। रोमांचक यात्रा का मजा ले सकते हैं।

मीन– आज आपकी समान विचारधारा होने के कारण आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में किसी सहपाठी के काम में मदद करने के कारण आपकी अच्छी छवि बनेगी किसी निवेश को लेकर आपका विचार बदल जाने के संकेत हैं। घर के माहौल को सुकूनदायक बनाने में जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।

 

ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

विज्ञापन बॉक्स