बुधवार, 22जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग , राशिफल

Listen to this article

 

बुधवार, 22जनवरी 2020 का  पञ्चाङ्ग राशिफल

इण्डिया के लिए माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: त्रयोदशी – 25:48 तक सूर्योदय: 07:14 सूर्यास्त: 17:52
नक्षत्र: मूल – 24:20 तक योग: व्याघात – 27:41 तक सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: धनु  अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 12:12 – 12:54 वर्ज्य: 07:55 – 09:34 22:42 – 24:20 राहुकाल: 12:33 – 13:51 गुलिक काल: 11:14 – 12:33 यमगण्ड: 08:37 – 09:55 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं अमृत काल: 17:46 – 19:25 चन्द्रोदय: 29:54 चन्द्रास्त: 15:35 सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: हेमन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: पौष – अमांत माघ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: गर – 13:43 तक द्वितीय करण: वणिज – 25:48 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 भे तक निशुल्क

मेष-आज आपका धन किसी शुभ कार्य में ज्यादा मात्रा में लगने के योग दिख रहे हैं। जैसे कि भूमि भवन वाहन से संबंधित , दक्षिण या पश्चिम दिशा की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए दौड़-भाग से से युक्त रहेगा चोट चपेट की संभावना है यात्रा पूर्ण सावधानी से करें मोबाइल फोन का प्रयोग कम से कम करने का प्रयास करें बेहतर होगा।

मिथुन– आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कहा जा सकता है धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी लंबी यात्रा के योग दिख रहे हैं फसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

कर्क – आज काफी समय से सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं अपना धन संभाल कर रखें चोरी जाने की संभावना दिख रही है। वाहन खरीदना चाहते हो तो आज का दिन शुभ नहीं है।

सिंह– आज कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें। घरेलू कार्यों के पीछे विशेष दौड़-भाग की संभावना है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। दक्षिण दिशा की यात्रा हानिकारक सावित हो सकती है।

कन्या– आज का दिन आपके लिए विशेष महत्वपूर्ण है कोई भी नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक होगी रुके हुए कार्यों में प्रगति होते दिखेगी।

तुला– आज नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को दौड़-भाग अधिक मात्रा में करना पड़ेगा अपने अधिकारियों से सहानुभूति प्राप्त होगी धन संभाल के रखे व्यर्थ में खर्च हो सकता है दौड़-भाग की अधिक संभावना है।

वृश्चिक– आज निजी कार्यों के पीछे दौड़ भाग व धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं महिला वर्ग के लिए दिन संघर्षमई रहेगा घरेलू कलह के कारण कुछ परेशान होना पड़ सकता है अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दोपहर के बाद सुधार होगा।

धनु– आज के दिन कोई भी कार्य शुरू करने से पहले सोच समझकर आगे कदम बढ़ाए। कठिनाइयों से भरा दिन कहा जा सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन हानिकारक साबित होगा किसान वर्ग के लिए दिन संघर्षमयी कहा जा सकता है।

मकर– आज संतानों के पीछे पड़ोसियों से विवाद की संभावना है पशु से संबंधित क्रय विक्रय करना हानिकारक साबित होगा अपने क्रोध पर संयम रखें बेवजह किसी से विवाद ना करें।

कुम्भ– आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है। बिगड़े हुए कार्य में सुधार होगा।

मीन– आज काफी दिन पहले से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है बुजुर्गों का आपके सर पर हाथ रहेगा शिवजी की पूजा आराधना करना आपके लिए लाभदायक होगी।

ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

विज्ञापन बॉक्स