मंगलवार, 21 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग ,व राशिफल

Listen to this article
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग ,व राशिफल

इण्डिया के लिए माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: द्वादशी – 25:44 तक सूर्योदय: 07:14 सूर्यास्त: 17:51 नक्षत्र: ज्येष्ठा – 23:43 तक योग: ध्रुव – 28:48 तकसूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: वृश्चिक – 23:43 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 09:24 – 10:06 23:11 – 24:05 वर्ज्य: 22:06 – 23:43 राहुकाल: 15:09 – 16:28 गुलिक काल: 12:32 – 13:51 यमगण्ड: 09:55 – 11:14 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:11 – 12:53 अमृत काल: 14:51 – 16:27चन्द्रोदय: 28:57 चन्द्रास्त: 14:45
सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: हेमन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: पौष – अमांत माघ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: कौलव – 13:52 तकद्वितीय करण: तैतिल – 25:44 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष– आज व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। पिता या बड़ों से लाभ की उम्मीद है।

बृषभ– आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्रा से परहेज करें ।मित्रों से विवाद की आशंका है सावधानी बनाए रखें कुछ खरीदने का मन बना रहे हो आज का दिन टाले समय की बहुत अच्छा नही दिख रही है।

मिथुन– आज अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें। पानी की कमी के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें लोहा खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदे । सूर्यास्त के बाद वाहन का प्रयोग कम से कम करें।

कर्क– आज आपको किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग दिख रहा है परंतु अपना पॉकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है। या अधिक खर्च हो सकता है आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

सिंह – आज आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा। व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। अपना धन सम्हाल कर रखें। चोरी जा सकता है।

कन्या– आज विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा। व्यवसाय अनुकूल रहेगा।

तुला– आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परिवार में तकरार न हो इस बात का ध्यान रखने की आवश्कता समझे।

वृश्चिक – आज संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम रहेगा। सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता हो सकती है।

धनु -आज आपके लिए दिन लाभदायी है।आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

मकर – आज धन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत समझे । व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी।

कुंभ– आज कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। ईश्वर की आराधना आपके लिए हितकर होगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन – आज अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें लंबी यात्रा से परहेज करें यदि महिला हैं आप तो अपना धन संभाल के रखे चोरी जा सकता है । या खो सकता है भूमि भवन से संबंधित विवाद हो सकता सावधानी बनाये रखें

रघुनाथ प्रसाद शास्त्री
        रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

विज्ञापन बॉक्स