मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से  घायल हो गये

Listen to this article

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से  घायल हो गये

           

 

बांगरमऊ उन्नाव।

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नगर के सी एच सी में भर्ती करवाया गया। वहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली घटना जिला उन्नाव के बाईपास निवासी इरफान 22 पुत्र चमन तथा साथी जहीद पुत्र शाहिद किसी कार्य हेतु नगर आए थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबतगंज निवासी रमेंद्र पुत्र राम गुलाम किसी कार्य हेतु कुछ ही दूरी पर गांव सेतवाही गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे कांटे वाले तार में भीड़ गई जिससे वह कांटे वाले तारों में फस कर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जिसे गंभीर दशा में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

रिपोर्ट-मोहित मिश्रा