शनिवार, 18 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग,व राशिफल

Listen to this article

 

 

शनिवार, 18 जनवरी 2020 का पञ्चाङ्ग,व राशिफल

इण्डिया के लिए माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: नवमी – 28:00 तक सूर्योदय: 07:15 सूर्यास्त: 17:48 नक्षत्र: स्वाती – 24:16 तक योग: धृति – 12:26 तक सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: तुला अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 07:19 – 08:01 08:01 – 08:42 वर्ज्य: 29:44 – 31:17 राहुकाल: 09:55 – 11:13 गुलिक काल: 07:19 – 08:37 यमगण्ड: 13:50 – 15:08 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:11 – 12:52 अमृत काल: 15:49 – 17:21 चन्द्रोदय: 25:53 चन्द्रास्त: 12:38 सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: हेमन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: पौष – अमांत माघ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076 प्रथम करण: तैतिल – 16:44 तक द्वितीय करण: गर – 28:00 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज महिलाएं अपना आभूषण संभाल कर रखें चोरी जा सकता है। या खो सकता है। मायके पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। पड़ोसी महिला से विवाद की संभावनाएं प्रबल हैं चलना संभल कर दाहिने पैर में चोट लगने के लक्षण दिख रहे हैं।

बृषभ– आज पति पत्नी के बीच अधिक मात्रा में कलह हो सकती है। संयम बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को ज्यादा धन उधार देना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। या किसी की जमानत लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है

मिथुन – आज व्यवसायिक व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम कहा जा सकता है। अपने भेदों को गुप्त रखें कोई नई वस्तु खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदें । लाभ होगा क्रोध पर नियंत्रण रखना ही फायदेमंद होगा किसी को फ्री में सलाह देना महंगा पड़ सकता है ।

कर्क – आज आपको मित्रों की वजह से किसी अनावश्यक झंझट में फसना पड़ सकता है। अपना पूरी तरह से ख्याल रखें स्वास्थ्य खराब होने के योग दिख रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है या फिर धन भी खर्च हो सकता है लंबी यात्राओं के योग भी दिख रहे हैं

सिंह – आज आपका दिन शुभ फलदाई कहां जा सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी बीमार व्यक्तियों का स्वास्थ्य लाभ होगा । रुके हुए कार्यों में रुकावट समाप्त होंगी अपना कार्य स्वयं पर निर्भर रखें बेहतर होगा।
वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग ना करें चोट लगने की संभावना है।

कन्या – आज अपना पाकेट संभाल कर रखें धन चोरी जा सकता है।आपकी सुबह ताजगी पूर्ण रहेगी दिन मिश्रित फलदाई कहा जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें लंबी यात्राएं करने का प्रयास न करें चोट लग सकती सावधानी बरते।

तुला – आज विरोधी परास्त होंगे। माता पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ध्यान देने की जरूरत समझें पत्नी या संतान के कारण पड़ोसियों से विवाद की संभावनाएं हैं ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग दिख रहे हैं।

वृश्चिक – आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने के योग दिख रहे हैं । दौड़-धूप बहुत अधिक मात्रा में होगी घरेलू कार्यों के पीछे धन ख़र्च होने के योग दिख रहे हैं सोचे हुए कार्य में सफलता मिलेगी किसी का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

धनु – आज सोच समझकर किसी की मदद करें स्वयं का नुकसान भी हो सकता है । समय की स्थिति बहुत ही उलट-पलट चल रही है किसी भी कार्य को बहुत जल्दबाजी से करना उचित नहीं होगा अपने से छोटों का ध्यान रखने की आवश्यकता बनाए रखें।

मकर – आज उत्तर या पश्चिम दिशा की यात्राएं आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। लोहे की वस्तुएं खरीदना फायदेमंद होगा मौज शौक के पीछे यात्राएं कर सकते हैं। वाहन संभाल कर प्रयोग करें नुकसान की संभावना है।

कुंभ – आज बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ दोपहर के बाद होगा किसी नए कार्य को प्रारंभ करने का मन बना रहे हो तो दिन के तीसरे पहर से प्रारंभ करें लाभ होगा शिवजी की पूजा आराधना करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन -आज धार्मिक कार्यों में रूचि रहेंगी, उचाई से चढ़ना उतरना पूर्ण सावधानी से गिरकर चोट लगने की संभावना है। छोटे बच्चों को आज अपने माता-पिता का पूर्ण प्यार प्राप्त होगा मौज शौक के लिए धन भी प्राप्त हो सकता है।

 

   ज्यो0  रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

 

विज्ञापन बॉक्स