शुक्रवार,19 नवम्बर, 2021 का पञ्चाङ्ग, इण्डिया के लिए

Listen to this article

शुक्रवार,19 नवम्बर, 2021 का पञ्चाङ्ग, इण्डिया के लिए

विक्रम सम्वत : 2078 आनन्द शक सम्वत : 1943 प्लव
कार्तिक, शुक्ल पक्ष, तिथि : पूर्णिमा – 02:26 पी एम तक प्रतिपदा
सूर्योदय : 06:47 ए एम सूर्यास्त : 05:26 पी एम

नक्षत्र : कृत्तिका – 04:29 ए एम, नवम्बर 20 तक
रोहिणी

योग : परिघ – 03:52 ए एम, नवम्बर 20 तक
शिव

सूर्य राशि : वृश्चिक
चन्द्र राशि : मेष – 08:14 ए एम तक
वृषभ
अशुभ समय
राहुकाल : 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
शुभ समय
अभिजित मुहूर्त : 11:45 ए एम से 12:28 पी एम

मेष – आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होग व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में आप व्यस्त रहेंगे प्यार करने वाले लोगों को आज सफलता मिलेगी

वृषभ – आज वाहन खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदे लाभ मिलेगा लंबी यात्रा से परहेज करें अपने स्वास्थ का पूरी तरह से ध्यान रखें सर्दी की वजह से अधिक परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन– आज कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का मन बना रहे हो सुबह सूर्योदय से 3 घंटे के अंदर अपना कार्य प्रारंभ करें लाभ मिलेगा अपने परिवार के व्यक्तियों से सामंजस्य बनाकर रखें उत्तम होगा। साथ ही क्रोध पर भी
नियंत्रण रखें।

कर्क – आज काफी समय से सोचे हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है आपके पड़ोसी जो अभी तक आपसे विरोध मानते थे आज वह आपकी मदद कर सकते हैं।

सिंह– आज आप क्रोध के वशीभूत होकर कोई अनैतिक कार्य ना कर बैठे हैं जिसका खामियाजा भविष्य में आपको भुगतना पड़ सकता है पूजा-पाठ धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। बेहतर होगा।

कन्या– आज महिला वर्ग को अपना धन संभाल के रखना होगा चोरी जा सकता है या खो सकता है या आपके हाथ का पैसा अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है सावधानी बनाए रखें ।

तुला – आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी, पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।

वृश्चिक -आज के दिन आपको बहुत दौड़ भाग करनी पड़ सकती हैं अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखें किसी के बहकावे में आकर विवाद ना पैदा करें जिससे आपको परेशान होना पड़े।

धनु – आज आप शारीरिक तथा मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगिलक प्रसंग में उपिस्थत रहने का अवसर आ सकता है।

मकर – आज आपको संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखने की सलाह हैं। आरोग्य के संबंध में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें।

कुंभ – आज आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाएंगे। धन के लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा।
प्यार करने वाले लोगों को आज दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

मीन – आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सम्मान मिलेगा लेकिन मध्याह्न के बाद झगड़े का वातावरण बन सकता है।

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

विज्ञापन बॉक्स