17 जनवरी 2020 का रशिफल व  पञ्चाङ्ग

Listen to this article

 

 


 

 

 

 

17 जनवरी 2020 का रशिफल व  पञ्चाङ्ग

इण्डिया के लिए माघ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: सप्तमी – 07:28 तक क्षय तिथि: अष्टमी – 29:33 तक सूर्योदय: 07:15 सूर्यास्त: 17:47 नक्षत्र: चित्रा – 25:13 तक योग: सुकर्मा – 15:07 तक सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: कन्या – 13:50 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 09:24 – 10:05 12:52 – 13:34 वर्ज्य: 10:05 – 11:36 30:36 – 32:08 राहुकाल: 11:13 – 12:31 गुलिक काल: 08:37 – 09:55 यमगण्ड: 15:07 – 16:25 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 12:10 – 12:52 अमृत काल: 19:10 – 20:41 चन्द्रोदय: 24:51 चन्द्रास्त: 12:00 सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: हेमन्त हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1941 विकारी चन्द्रमास: पौष – अमांत माघ – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2076 परिधावी गुजराती सम्वत: 2076
प्रथम करण: बव – 07:28 तक द्वितीय करण: बालव – 18:28 तक क्षय करण: कौलव – 29:33 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा। व्यावसायिक लाभ होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है। अपना धन सम्हाल कर रखें। चोरी जा सकता है।

वृषभ– आज व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। पिता या बड़ों से लाभ की उम्मीद है।

मिथुन – आज आकस्मिक प्रवास का अच्छा योग है। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे। लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी।

कर्क – आज मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दोगुना हो सकता है। किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम करें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

सिंह -आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परिवार में तकरार न हो इस बात का ध्यान रखने की आवश्कता समझे।

कन्या– आज कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है। ईश्वर की आराधना आपके लिए हितकर होगी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला– आज मित्रों से लाभ मिलेगा विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर प्रवास हो सकता है।

वृश्चिक – आज संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम रहेगा। सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता हो सकती है।

धनु -आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकते। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा।

मकर – आज धन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत समझे । व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता। आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी।

कुंभ– आज विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। वस्त्राभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी। कला के प्रति आपकी रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद रहेगा। व्यवसाय अनुकूल रहेगा।

मीन – आज आपके लिए दिन लाभदायी है।आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में भी सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

(ज्योतिष रघुनाथ प्रसाद शास्त्री)

विज्ञापन बॉक्स