राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 05 मार्गों के स्वीकृत कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 57 लाख 34 हजार की लैप्स धनराशि की गयी आवंटित

Listen to this article

राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 05 मार्गों के स्वीकृत कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 57 लाख 34 हजार की लैप्स धनराशि की गयी आवंटित

लखनऊ।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 05 मार्गों के स्वीकृत कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 57 लाख 34 हजार की लैप्स धनराशि का आवंटन सोमवार को उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 05 कार्यों में जनपद फिरोजाबाद में (02) सैलई मार्ग वाया मरसलगंज मार्ग, घिरोर जसराना फरिहा मार्ग, जनपद कन्नौज में (02) मानीमऊ नेरा मार्ग, तिर्वा से जी0एस0एस0टी0 मार्ग तथा जनपद जालौन में (01) आई0आर0क्यू0पी0 के अन्तर्गत हरक्का माडरी मकरन्दपुरा से सिहारी दाउदपुर मार्ग के कि0मी0-1 से 7 में मरम्मत का कार्य सम्मिलित है। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2022 तक कर लिया जाय तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय तथा राज्य सड़क निधि नियमावली में किये गये प्राविधानों का पालन करते हुये कार्य सम्पादित कराये जायं।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

विज्ञापन बॉक्स