ग्राम विकास अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न

Listen to this article

ग्राम विकास अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न

उन्नाव।

रिपोर्ट -आर पी एस समाचार
प्रमुख संवादाता गिरीश त्रिपाठी

ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के सभा कक्ष में संपन्न हुआ जिसमें गुप्त मतदान द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर शशिकांत अवस्थी ने पुत्तन लाल पाल को तथा महामंत्री पद पर शिव दत्त तिवारी ने पवन कुमार मौर्य को पराजित किया। प्रांतीय प्रतिनिधि के पद पर विपिन कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अन्य पदाधिकारियों में रुपेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुश्री आमरा इलियास उपाध्यक्ष (महिला), मंगल प्रसाद उपाध्यक्ष, सुमित मिश्रा उपाध्यक्ष , धीरेंद्र रावत उपाध्यक्ष , अनिल पटेल उपाध्यक्ष , अमरेश मिश्रा उपाध्यक्ष, संजू बाबू उपाध्यक्ष, आकाश शुक्ला कोषाध्यक्ष, विवेक कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, महेंद्र भूषण सक्सेना ऑडिटर, आनंद प्रकाश दीक्षित प्रवक्ता तथा ओमप्रकाश सिंह कनौजिया (सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी) को संरक्षक मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर संगठन की गतिविधियों को पूरी निष्ठा के साथ संचालित करने की प्रतिज्ञा लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सहायक विकास अधिकारी नवाबगंज द्वारा किया गया। आज के अधिवेशन में वेद प्रकाश अग्निहोत्री, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह तथा राम प्रसाद सहायक विकास अधिकारी का सेवानिवृत्ति के उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया। तथा जनपद में नवागत सहायक विकास अधिकारी कृष्ण कुमार , विनोद राव , अंजनी कुमार गुप्ता तथा दिनेश कुमार सिंह का प्रतीक चिन्ह व शॉल देकर स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन बॉक्स