अभ्युदय सेवा संस्थान ने शिक्षण सामग्री, खिलौने ,ऊनी वस्त्र, जूते, चप्पल इत्यादि तो बुजुर्गों के लिए भी आवश्यक वस्तुएं दान की गई।

Listen to this article

अभ्युदय सेवा संस्थान ने शिक्षण सामग्री, खिलौने ,ऊनी वस्त्र, जूते, चप्पल इत्यादि तो बुजुर्गों के लिए भी आवश्यक वस्तुएं दान की गई।

उन्नाव।

रिपोर्ट -आरपीएस समाचार प्रमुख संवाददाता गिरीश त्रिपाठी

किसी जरूरतमंद के काम आना और किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाना आज भी जीवन की बेहद सुखद अनुभूतियों में एक है। ये बात दान उत्सव के अवसर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेन्टर की प्रधानाचार्य पायल दुबे ने विद्यालय के बच्चों को प्रेरित कर गरीब ,जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ कर मदद करने का आह्वाहन कर एकत्रित सामग्री अभ्युदय सेवा संस्थान को भेंट कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताते हुए विद्यालय परिसर में भेंट की। अभ्युदय सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बच्चों द्वारा बहुत व्यवस्थित व सुंदर ढंग से बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री, खिलौने ,ऊनी वस्त्र, जूते, चप्पल इत्यादि तो बुजुर्गों के लिए भी आवश्यक वस्तुएं दान उत्सव के अवसर पर भेंट की। डॉ. प्रभात ने बच्चों द्वारा भेंट की गई वस्तुओं की सराहना करते हुए डॉ. वीरेंद्र स्वरूप विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को नैतिकता, मूल्यों के साथ संस्कार परोसने की सार्थक पहल बताया। दान उत्सव सप्ताह में विद्यालय परिसर में आधा दर्जन बुजुर्गों को आवश्यक वस्तुएं भेंट करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती पायल दुबे ने बताया यदि हम अपनी गैर जरूरी चीज़ें जो साफ व अच्छी हो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भेंट कर दे तो निश्चित ही समाज में कोई वंचित व्यक्ति नही रहेगा। छात्रों में प्रमुख रूप से आदर्श बाजपेई, दिव्या वर्मा ,श्रुति दीक्षित, शशांक मिश्रा, सारा, यशार्थ चौधरी, यश आनंद ,अनुभव वर्मा, के. जी. के नन्हे बच्चे वंश अग्निहोत्री व समर्थ पटेल ने जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाये। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य रूप से शिक्षिका श्रीमती शिवानी दरोलिया, श्रीमती श्वेता गोस्वामी , शाइस्ता फातिमा, श्रेया अग्रवाल, श्रीमती किरण शुक्ला व अंकित की सक्रिय भूमिका रही। अभ्युदय संस्थान के ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष वस्त्र वितरण संस्था द्वारा नवंबर माह से किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स