वट सावित्री व्रत पूजन के अवसर पर महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजन

Listen to this article

वट सावित्री व्रत पूजन के अवसर पर महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजन

रिपोर्ट-हरिकृष्ण शुक्ल

आज वट सावित्री व्रत के तहत महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजन शहर से लेकर गांव तक महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ किया पूजन इसी अवसर पर रायबरेली जिले के ग्राम राधा बालमपुर में महिलाएं सरोजनी देवी,गीता पांडेय, सुमन पांडेय,प्रियंका तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि या व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है इसके साथ ही आपको अवगत करा दें कि प्रियंका तिवारी भारत विकास संघ से डलमऊ मातृशक्ति ब्लॉक अध्यक्ष जो संगठन के लिए तत्परता से कार्य करती हैं भारत विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव राठौर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष कुमारी सिंह एवं मंडल अध्यक्ष लखनऊ से शिवा पांडेय जिलाध्यक्ष उन्नाव हरिकृष्ण शुक्ला ने समस्त महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत वट सावित्री व्रत आज यानी 10 जून को है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। इस व्रत के दिन सत्यवान-सावित्री कथा को भी पढ़ा या सुना जाता है।वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है

विज्ञापन बॉक्स