सोमवार, मार्च 22, 2021 का राशिफल

Listen to this article

सोमवार, मार्च 22, 2021 का राशिफल

विक्रम सम्वत : 2077 प्रमादी शक सम्वत : 1942 शर्वरी
फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी -09:00 ए एम तक नवमी

सूर्योदय : 06:23 ए एम’ सूर्यास्त : 06:33 पी एम

चन्द्रोदय : 12:02 पी एम चन्द्रास्त : 02:33 ए एम, मार्च 23
नक्षत्र : आर्द्रा – 09:28 पी एम तक पुनर्वसु

योग : सौभाग्य – 12:56 पी एम तक शोभन
सूर्य राशि : मीन.चन्द्र राशि : मिथुन
सूर्य नक्षत्र : उत्तर भाद्रपद

अशुभ समय राहुकाल : 07:54 ए एम से 09:25 ए एम
शुभ समय-अभिजित मुहूर्त : 12:04 पी एम से 12:52 पी एम

अमृत काल : 10:37 ए एम से 12:21 पी एम

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष– आज नए प्रॉजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है। दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझेंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।

वृषभ – आज दोपहर के बाद उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।

मिथुन – आज आप रचनात्‍मकता के साथ किसी विशेष कार्य को अंजाम दे सकते हैं। दिन काफी रचनात्मक है। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिल सकता। नई योजनाएं भी दिमाग में आ सकती।

कर्क-आज समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी।शाम तक व्‍यापार में कोई विशेष डील कर सकते हैं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग है। भौतिक विकास का योग भी है।

सिंह – आज वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डाल सकते है। वैसे तो दिन काफी व्यस्त रहने का है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा रहेगा।

 

कन्या – आज भाग्य के भरोसे पर बैठे न रहे। आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। रात्रि के समय, स्थिति में सुधार होता दिखेगा।

तुला– आज अधूरे काम निपट सकते है। महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हो सकती। दिन सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। व्यवसाय में सहयोगी आपका सहयोग करेंगे।

वृश्चिक – आज काम में नई जान आ सकती है।धन की हालात आज काफी मजबूत रहेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकते हो तो आगे चलकर लाभ होगा।

 

धनु– आज व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा। दिन लाभकारक रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता समझे।

मकर-आज कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचा सकता। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ-आज व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा।अपने स्वास्थ्य के प्रति दिन सावधानी बरतने का है। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें।

मीन – आज किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा। पूरे दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाना पड़ सकता है। आगे बड़ा लाभ भी हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स