सोमवार,07 दिसम्बर, 2020 का पञ्चाङ्ग ,

Listen to this article

सोमवार,07 दिसम्बर, 2020 का पञ्चाङ्ग ,

मार्गशीर्ष – पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: सप्तमी – 18:47 तक सूर्योदय: 07:01 सूर्यास्त: 17:24

नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: मघा – 14:33 तक योग: विष्कम्भ – 28:19 तक

चन्द्रोदय: 23:52 चन्द्रास्त: 12:26
सूर्य राशि: वृश्चिक चन्द्र राशि: सिंह

सूर्य नक्षत्र: ज्येष्ठा,द्रिक अयन: दक्षिणायण ,द्रिक ऋतु: हेमन्त ,वैदिक अयन: दक्षिणायण, वैदिक ऋतु: शरद

अशुभ समय
दुर्मुहूर्त: 12:33 – 13:14 14:36 – 15:17 वर्ज्य: 22:18 – 23:51 राहुकाल: 08:22 – 09:39 गुलिक काल: 13:30 – 14:46 यमगण्ड: 10:56 – 12:13

शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: 11:52 – 12:33 अमृत काल: 12:10 – 13:45

रघुप्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज कहीं ज्यादा धन लगाकर कुछ खरीदने का इरादा हो उसे टाल दें नुकसान की आशंका बनी हुई है। प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें

वृषभ– आज काफी समय से बिगड़े हुए कार्यों में सुधार हो जाएगा । लंबी यात्राएं करने की योजनाएं बना सकेंगे दोपहर के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

मिथुन– आज अधिकारी वर्ग से पूरी तरह से सावधानी बनाकर रखनी होगी लंबी यात्राओं से परहेज करें ।यात्राओं के दौरान नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क – आज वाहन खरीदने का इरादा हो अवश्य खरीदें लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद किसी खास भी व्यक्ति का समाचार मिलेगा जिसे पाकर आप प्रफुल्लित हो जाएंगे।

सिंह – आज आग और बिजली से पूरी तरह से सावधानी बनाए रखें चोट चपेट की आशंका है धार्मिक कार्यों में रूचि रखना लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या– आज कोई नया कार्य करने का इरादा हो उसे टाल दें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है पड़ोसियों से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है सावधानी बनाए रखें।

तुला– आज आप अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

वृश्चिक– आज धार्मिक कार्यों में अधिक मात्रा में धन खर्च हो सकता है । दौड़ -भाग अधिक करनी पड़ेगी दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

धनु – आज का दिन उलट-पुलट जैसा दिख रहा है । प्रत्येक कार्य सोच समझकर अपने विवेक के अनुसार करें । किसी के कहने के अनुसार करना उचित नहीं होगा।

मकर-आज अपने छोटे बच्चों को संभाल कर रखें चोट -चपेट की आशंका बनी हुई है। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ– आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। पत्नी व संतान के प्रति धन खर्च हो सकता है। हनुमान जी की पूजा आराधना करने के बाद बाहर निकले दिन उत्तम होगा।

मीन– आज लोहा खरीदने का मन बना रहे हैं। अवश्य खरीदें लाभदायक होगा पश्चिम दिशा की यात्रा टालने की कोशिश करें दिन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन बॉक्स