मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 11 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

Listen to this article

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 11 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में

रिपोर्ट-रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

 

उन्नाव

शनिवार को विकास खंड फतेहपुर चौरासी ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे 11 जोड़ो को पूरे विधि विधान से विवाह के बंधन मे बाँधा और एक दूसरे को वरमाला
पहनाया

विकास खंड फतेहपुर चौरासी में आयोजित इस कार्यक्रम में वर वधू के साथ ही उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी की। ब्लॉक प्रशासन द्वारा समारोह को भव्यतापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। विवाह के बाद नव दंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध उपहारों को भेंट किया गया। अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत कटियार ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

जिसमे सोनी पुत्री महादीन निवासी झूलुमऊ,मीरा पुत्री छोटेलाल निवासी ग्राम हुसैन नगर पट्टी परसुराम,मनीषा पुत्री देवीचरन निवासी भदेहरा दबौली, अनीता पुत्री राजकुमार निवासी ग्राम सुब्बापुरवा दबौली,कुंती पुत्री शिवबीर गंगेहरा,अंजू दुर्गादीन निवासी ग्राम जाजमऊ, काजल मौजीलाल निवासी हफीजाबाद,प्रियंका पुत्री काशीराम निवासी ग्राम कछियनखेड़ा,अनीता पुत्री बहादुर कठिघरा,रानी पुत्री जगन्नाथ हुसैननगर माफी शाहनगर, रानी पुत्री प्रेम निवासी ग्राम खानपुर कुरौली का विवाह समपन्न कराया गया।

क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया।
खंड विकास अधिकारी रुकमणी वर्मा ने बताया नवदंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध उपहार भी भेंट किए गए। समारोह का आयोजन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ब्रह्मदेव पांडेय की देखरेख में सम्पन हुआ।

सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़ों के विवाह पर 35 हजार रुपए का चेक और 10 हजार रुपये नगद व कपड़ा, बिछिया, पायल, बर्तन, आदि प्रदान किया गया। साथ ही जलपान व भोजन आदि की व्यवस्था भी की
गई।
इस मौके पर बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, प्रधान संघ अध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी रूक्मणी वर्मा, ए डी ओ पंचायत हेमंत कुमार, समाज कल्याण विभाग अधिकारी ब्रह्म देव पाण्डेय, पुत्तीलाल गौतम, जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन, आदि ब्लॉक का पूरा स्टाफ मौजूद रहा

विज्ञापन बॉक्स