शनिवार, 28 नवम्बर , 2020 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article
ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शनिवार, 28 नवम्बर , 2020 का पञ्चाङ्ग

, इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: त्रयोदशी – 10:21 तक सूर्योदय: 06:54 सूर्यास्त: 17:24 नक्षत्र: भरणी – 27:19 तक योग: वरीयान् – 09:23 तक सूर्य राशि: वृश्चिक चन्द्र राशि: मेष
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 06:58 – 07:40 07:40 – 08:21 वर्ज्य: 11:09 – 12:57 राहुकाल: 09:34 – 10:51 गुलिक काल: 06:58 – 08:16 यमगण्ड: 13:27 – 14:44 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:48 – 12:30 अमृत काल: 21:56 – 23:44चन्द्रोदय: 16:15 चन्द्रास्त: 29:45 सूर्य नक्षत्र: अनुराधा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: कार्तिक – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2077 प्रथम करण: तैतिल – 10:21 तक द्वितीय करण: गर – 23:35 तक

ज्योतिष परामर्श के सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से ९४५३५५५१११ पर रात्रि १० बजे १२ तक निःशुल्क

मेष – आज आपका संतुलित तथा सकारात्मक स्वभाव किसी भी परिस्थिति में आपको विचलित नहीं होने देगा। और आप बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेंगे। इस वजह से आप अपने कार्यों में बेहतर रिजल्ट भी प्राप्त कर पाएंगे। घर में मेहमानों तथा मित्रों की आवाजाही भी रहेगी।

वृष – आज आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण काम को निपटाने तथा आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में केंद्रित रहेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप का दौर भी रहेगा। आपको कोई खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है।

मिथुन – आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक संबंधी विषयों की जानकारी करने में रुचि रहेगी। आज भी कुछ अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आप जीवन को उचित तरीके से जीने के लिए कुछ संकल्प भी करेंगे।

कर्क – आज आपका कर्म तथा पुरुषार्थ दोनों मिलकर आपके लिए सफलता दायक परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। घर की साज-सज्जा अथवा सुधार संबंधी कार्यों में आपका विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रॉपर्टी की सेल-परचेस करने जैसी किसी योजना पर भी विचार होगा।

सिंह – आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए आपका विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी।

कन्या – आज आपका शांति पूर्ण व्यक्तित्व तथा स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। तथा अन्य लोगों पर भी आपके व्यवहार का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क को मजबूत करने में भी अधिक ध्यान दें।

तुला – आज पिछले कुछ दिनों से चल रही भागा-दौड़ी की वजह से आज कुछ सुकून पाने की इच्छा रहेगी। अपना कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक स्थल में व्यतीत करें। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा तथा अपनी आंतरिक ऊर्जा को भी दोबारा से एकत्रित कर पाएंगे।

वृश्चिक – आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। अपने अंदर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। तथा अपने काम और परिवार दोनों के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों तरफ सकारात्मक माहौल बना रहेगा। संबंधों को मजबूत बनाकर रखने पर आपका विशेष प्रयास रहेगा।

धनु – आज किसी भी प्रकार के असमंजस की स्थिति में घर के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। आपको अवश्य ही कोई उचित समाधान मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों तथा संबंधियों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेंगे।

मकर – आज अगर घर या व्यवसाय संबंधी कोई स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो आज उस योजना के कार्य रूप में परिणित होने की अच्छी संभावना है। आपके किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही अधिक उपयोगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी।

कुंभ – आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय मन की आवाज को अवश्य सुने, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का उत्तम समय है। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। नई उपलब्धियां भी हासिल होगी।

मीन – आज आर्थिक लाभ संबंधी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रुप से ध्यान केंद्रित रखें। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां में संतुलन भी बनाकर रखने में आप कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति गंभीर रहेंगे।

विज्ञापन बॉक्स