शुक्रवार, 27नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग ,

Listen to this article
ज्यो0 रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शुक्रवार, 27नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: द्वादशी – 07:46 तक सूर्योदय: 06:53 सूर्यास्त: 17:24,नक्षत्र: अश्विनी – 24:23 तक योग: व्यतीपात – 08:30 तक सूर्य राशि: वृश्चिक चन्द्र राशि: मेष
अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 09:02 – 09:44 12:30 – 13:11 वर्ज्य: 19:53 – 21:41 राहुकाल: 10:51 – 12:09 गुलिक काल: 08:15 – 09:33 यमगण्ड: 14:44 – 16:02 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:48 – 12:30 अमृत काल: 16:16 – 18:04 चन्द्रोदय: 15:43 चन्द्रास्त: 28:51 सूर्य नक्षत्र: अनुराधा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: कार्तिक – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2077,प्रथम करण: बालव – 07:46 तक द्वितीय करण: कौलव – 21:04 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453555111 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष– आज आपको धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक मात्रा में धन खर्च करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें आपके सहयोगीयों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

बृषभ– आज आपको कुछ गिफ्ट या उपहार मिलने के योग दिख रहे हैं आज का दिन आपके लिए लाभदायक एवं भाग्यशाली दिन कहा जा सकता है समय की स्थिति अनुकूल है चले संभलकर चोट लग सकती है।

मिथुन– आज लंबी यात्राओं का योग दिख रहा है वाहन चलाते समय इधर उधर ना देखें और मोबाइल फोन का उपयोग कम से कम मात्रा में करें वाहन क्षतिग्रस्त हो सकता है लंबी यात्रा कष्टदायक साबित हो सकती हैं शिवजी की पूजा आराधना करना आपके लिए लाभदायक होगी।

कर्क– आज अपना धन संभाल के रखे चोरी जा सकता है या फिर खो सकता है किसी निकटतम व्यक्ति का बुरा समाचार मिलने से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं अपने आपको नियंत्रित रखने का प्रयास बनाए रखें दोपहर के बाद दिन अनुकूल हो जाएगा।

सिंह– आज आपको पूर्व दिशा की यात्रा हानिकारक सिद्ध हो सकती है । नदी-नाले या भरे हुए जल से निकलना आपके लिए दिक्कत पैदा हो सकती हैं डूबने की आशंका दिख रही है मां दुर्गा की पूजा आराधना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या– आज आपके परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा मौज – मस्ती के पीछे धन ख़र्च हो सकता है किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा दिन मध्यम फलदाई कहा जा सकता है।

तुला– आज क्षेत्र में आपकी चर्चा अधिक रहेगी किंतु ध्यान रखें कि चर्चा में आप सहयोग करने की कोशिश करें क्योंकि लोग आपके बारे में प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे आप कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे लोग प्रशंसा के विपरीत कार्य करें।

वृश्चिक – आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होने की संभावना है। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। पिता को परेशानी हो सकती है।

धनु – आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है।

मकर – आज कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों और संबंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ – आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। कार्य में सफलता और यश मिल सकता है।

मीन – आज बौद्धिक प्रवृत्तियाों और चर्चा में भाग ले सकते हैं। स्वभाव में भावुकता और कामुकता की प्रबलता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मध्यम दिन रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखे

विज्ञापन बॉक्स