बृहस्पतिवार, 26 नवम्बर , 2020 का पञ्चाङ्ग ,

Listen to this article

बृहस्पतिवार, 26 नवम्बर , 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: द्वादशी – पूर्ण रात्रि तक सूर्योदय: 06:53 सूर्यास्त: 17:24,नक्षत्र: रेवती – 21:21 तक योग: सिद्धि – 07:36 तक,सूर्य राशि: वृश्चिक चन्द्र राशि: मीन – 21:21 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 10:25 – 11:06 14:34 – 15:15 वर्ज्य: 07:51 – 09:39 राहुकाल: 13:26 – 14:44 गुलिक काल: 09:33 – 10:51 यमगण्ड: 06:57 – 08:15 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:48 – 12:29 अमृत काल: 18:39 – 20:27 चन्द्रोदय: 15:14 चन्द्रास्त: 27:58 सूर्य नक्षत्र: अनुराधा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: कार्तिक – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2077 प्रथम करण: बव – 18:27 तक द्वितीय करण: बालव – पूर्ण रात्रि तक

ज्योतिष परामर्श के सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से ९४५३५५५१११ पर रात्रि १० बजे १२ तक निःशुल्क

मेष – आज सहयोगियों से विवाद करना आपके लिए भारी पड़ सकता है लिहाजा आज अपने बुद्धि विवेक से काम लें किसी की बातों में बिल्कुल न आये ,हो सकता है आपको यात्रा भी करनी पड़े।

वृष – आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा होने की संभावना है। संतान के सम्बंध में समस्या आ सकती है। पिता को परेशानी हो सकती है।

मिथुन – आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है।

कर्क – आज कार्यभार और मानसिक चिंता से राहत पाकर मित्रों और संबंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह– आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। कार्य में सफलता और यश मिल सकता है।

कन्या – आज तन-मन की स्वस्थता के साथ खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्र लाभदायक साबित होंगे।

तुला – आज कर्तिकेय जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे

धनु -आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

मकर -आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

कुंभ – आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

मीन– आज आपको उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा

विज्ञापन बॉक्स