शनिवार,14 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article
ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शनिवार,14 नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग ,

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: चतुर्दशी – 14:17 तक सूर्योदय: 06:43 सूर्यास्त: 17:28 नक्षत्र: स्वाती – 20:09 तक योग: आयुष्मान् – 07:32 तक क्षय योग: सौभाग्य – 27:16 तक सूर्य राशि: तुला चन्द्र राशि: तुला अशुभ समय
दुर्मुहूर्त: 06:47 – 07:30 07:30 – 08:12 वर्ज्य: 25:05 – 26:29 राहुकाल: 09:26 – 10:46 गुलिक काल: 06:47 – 08:07 यमगण्ड: 13:25 – 14:45 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:44 – 12:27 अमृत काल: 12:26 – 13:50 चन्द्रोदय: 30:34 चन्द्रास्त: 17:00 सूर्य नक्षत्र: विशाखा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076
प्रथम करण: शकुनि – 14:17 तक द्वितीय करण: चतुष्पाद – 24:26 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9453 555 111 रात्रि 10: से 12: बजे तक

मेष -आज आपको उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ – आज आप आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन -आज आपका खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

कर्क – आज आपको आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है।

सिंह -आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपका धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में तथा अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कन्या – आज उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

तुला -आज शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक– आज आपको भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य में सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे क्रोध पर नियंत्रण रखे

धनु -आज यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

मकर -आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें।

कुंभ – आज सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज के मामले में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेंगी।

मीन -आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ज्योतिष गणना के अनुसार नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां होंगी। धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों, विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

विज्ञापन बॉक्स