शुक्रवार, 13नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

Listen to this article

 

ज्यो0रघुनाथ प्रसाद शास्त्री

शुक्रवार, 13नवम्बर 2020 का पञ्चाङ्ग

इण्डिया के लिए कार्तिक पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: त्रयोदशी – 17:59 तक सूर्योदय: 06:42 सूर्यास्त: 17:28 नक्षत्र: चित्रा – 23:06 तक योग: प्रीति – 11:44 तक सूर्य राशि: तुला चन्द्र राशि: कन्या – 12:32 तक अशुभ समय दुर्मुहूर्त: 08:54 – 09:36 12:27 – 13:09 वर्ज्य: 08:58 – 10:23 28:01 – 29:25 राहुकाल: 10:46 – 12:05 गुलिक काल: 08:06 – 09:26 यमगण्ड: 14:45 – 16:04 शुभ समय अभिजित मुहूर्त: 11:44 – 12:27 अमृत काल: 17:27 – 18:52 चन्द्रोदय: 29:23 चन्द्रास्त: 16:20 सूर्य नक्षत्र: विशाखा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: हेमन्त वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: शरद हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: 1942 शर्वरी चन्द्रमास: आश्विन – अमांत कार्तिक – पूर्णिमांत विक्रम सम्वत: 2077 प्रमाथी गुजराती सम्वत: 2076
प्रथम करण: गर – 07:46 तक द्वितीय करण: वणिज – 17:59 तक क्षय करण: विष्टि – 28:09 तक

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष – आज आपको लोहा खरीदना महंगा पड़ सकता है। शिवजी की पूजा आराधना में रूचि रखें लंबी यात्रा हो सके तो टाले अपने छोटे बच्चे का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ– आज कोई भी कार्य जल्दबाजी से करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है समय की स्थिति बहुत उलट-पलट है हर कार्य पूर्ण सावधानी से करें।

मिथुन– आज धार्मिक कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है रुके हुए कार्यों में सुधार होने के योग दिख रहे हैं मौज मस्ती में
किसी से विवाद न कर ले इस बात का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता समझे

कर्क– आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है
घर की किसी वस्तु को खो जाने की वजह से महिला वर्ग को परेशान होना पड़ सकता है व्यवसाइयों के लिए आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यवसाय में लाभ के अवसर अधिक दिख रहे हैं।

सिंह– आज लोभ में आकर कोई ऐसा कार्य
न कर बैठे जो भविष्य में आपके लिए विशेष समस्या बन कर खड़ी हो जाए आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं धार्मिक कार्यों में रूचि रखें क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन शुभ। रहेगा

कन्या– आज का दिन गृहणियों के लिए
अधिक श्रम का दिन कहा जा सकता है व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए घाटा व्यापार में हो सकता है पड़ोसियों से विवाद की संभावना दिख रही है स्वयं पर नियंत्रण रखें।

तुला – आज अपना धन संभाल के रखे चोरी जा सकता है या खो सकता है किसी महिला से विवाद की स्थिति बन सकती क्रोध पर नियंत्रण रखें दिन लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक– आज वाहन चलाते समय आप फोन का प्रयोग कम से कम करें दुर्घटना की संभावना है । धार्मिक कार्यों में रूचि रखें दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है

धनु– आज किसी को बिना मांगे सलाह देना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। धार्मिक कार्य में धन खर्च करना पड़ सकता है। घर में कुछ मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।

मकर– आज आपको अपने स्वास्थ्य पर
विशेष ध्यान देने की जरूरत होनी चाहिए क्योंकि सर्दी की वजह से आप परेशान
हो सकते हैं अपनी सभी वस्तुएं संभाल कर रखें कोई बड़ा नुकसान आपका स्वयं के। द्वारा हो सकता है।

कुंभ– आज का दिन आपके लिए विशेष अनुकूल दिख रहा है काफी समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होते दिखेगी दोपहर के बाद निजी कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता दौड़ भाग अधिक हो सकती है।

मीन– आज का दिन महिला वर्ग के लिए विशेष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है क्योंकि कोई शुभ समाचार दोपहर के बाद मिलने के योग दिख रहे हैं मित्रों से विवाद की संभावना है स्वयं पर नियंत्रण रखें यात्रा से परहेज करें।

विज्ञापन बॉक्स